Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Shehbaz badesha Eviction Interview talked about taking sidharth shukla shehnaz gill name
‘बिग बॉस 19’ में सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेने पर शहबाज बदेशा ने दी सफाई, कहा…

‘बिग बॉस 19’ में सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेने पर शहबाज बदेशा ने दी सफाई, कहा…

संक्षेप:

Bigg Boss 19: शहबाज बदेशा ने ‘बिग बॉस 19’ में अपनी बहन शहनाज गिल और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया था। घर से बेघर होने के बाद उन्होंने इस पर सफाई दी है।

Tue, 2 Dec 2025 11:56 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद शहबाज बदेशा ने मीडिया को इंटरव्यू दिया है। जब शहबाज घर में थे तब उन्होंने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और अपनी बहन शहनाज गिल का नाम लिया था। उन्होंने कहा था कि उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करेंगे। इस पर लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल किया था और सलमान खान ने भी उनकी क्लास लगाई थी। ऐसे में मीडिया ने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शहबाज का जवाब

शहबाज बदेशा ने इंडिया फोरम को दिए इंटरव्यू में कहा, “सिद्धार्थ शुक्ला का नाम इसलिए लिया क्योंकि जब तक मैं बिग बॉस में नहीं आया था तब मुझे उनके और शहनाज गिल के ही फैंस फॉलो करते थे। मैंने ये नहीं कहा कि सिद्धार्थ के जो सारे फैंस हैं वो मुझे फॉलो करो। मैंने ये कहा कि जो लोग मुझे सपोर्ट करते हैं वो करेंगे।”

तान्या मित्तल के दावों पर बोले शहबाज

तान्या मित्तल के दावे पर शहबाज बोले, “तान्या मुझे इंडिया की सबसे गरीब लगती है। वो इतना झूठ बोलती है, इतना झूठ बोलती है। असल में जो अमीर होता है वो बोलता नहीं है कि मैं अमीर हूं तो इसका मतलब ये है कि वो गरीब ही है।”

किसे सपोर्ट कर रहे हैं शहबाज?

शहबाज एविक्ट होने के बाद अब अमाल मलिक को सपोर्ट कर रहे हैं। वह उन्हें ‘बिग बॉस 19’ का विनर बनते देखना चाहते हैं। उनके साथ-साथ शहनाज भी अमाल के लिए वोट अपील कर रही हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।