
BB19: घरवालों ने इस खिलाड़ी को दिए सबसे ज्यादा वोट, फिनाले से पहले हाथ में सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
Bigg Boss 19 Ticket to Update: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 में किसे मिलेगा टिकट टू फिनाले? उससे पहले सवाल यह है कि इस टास्क को करवाने के लिए संचालक कौन बनेगा।
बिग बॉस हाउस में टिकट टू फिनाले टास्क हमेशा ही बहुत अहम होता है। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का ग्रैंड फिनाले अब बस कुछ ही दिन दूर है। इस बीच शो में बचे सभी कंटेस्टेंट अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म लाइवफीड अपडेट ने एक पोस्ट में बताया है कि 'टिकट टू फिनाले' टास्क के लिए मेकर्स ने शहबाज बदेशा को संचालक चुना है। शहबाज वही कंटेस्टेंट हैं जिन पर पहले भी कई बार भेदभाव करने का आरोप लग चुका है।
बिग बॉस ने दिए चार विकल्प
लेकिन बात जब टिकट टू फिनाले राउंड की आई तो शायद घरवालों को वही सबसे विश्वसनीय खिलाड़ी लगे। पोस्ट में बताया गया है कि बिग बॉस ने घरवालों को संचालक के नाम के लिए चार विकल्प दिए थे- शहबाज बदेशा, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और मालती चाहर। जहां यह टास्क अपने आप में बहुत अहम था, वहीं इस टास्क के लिए संचालक चुना जाना यह तय करता कि खेल किसके फेवर में जाएगा।
किसने किसको दिया वोट?
बारी जब वोटिंग की आई तो सिर्फ अशनूर कौर ने मालती को वोट किया। अमाल मलिक को जहां तान्या, फरहाना और शहबाज ने वोट किया वहीं शहबाज के लिए अमाल से भी ज्यादा लोगों ने वोट किया। शहबाज बदेशा के लिए जीके, अमाल, प्रणित और मालती ने वोट किया। सबसे ज्यादा वोटों के साथ शहबाज बदेशा इस टास्क के लिए संचालक बन गए। लेकिन यह कोई छोटी जिम्मेदारी नहीं रहने वाली है।
कैसा है पब्लिक रिएक्शन?
कमेंट सेक्शन की बात करें तो लोग यह सोचकर कनफ्यूज हैं कि अशनूर ने क्या सोचकर मालती को वोट किया? कुछ लोगों ने लिखा- अब ऐसा लग रहा है कि ये लोग फरहाना को देंगे टिकट टू फिनाले। बता दें कि सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना और अशनूर कौर का नाम वायरल हो रहा है। लेकिन असल में कौन फिनाले तक का सीधे टिकट पाने में कामयाब रहा है, इस सवाल का जवाब दर्शकों को अपकमिंग एपिसोड में मिलेगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




