
'तान्या, फरहाना…' बिग बॉस के इन 4 लोगों से कभी नहीं मिलना चाहते शहबाज
Bigg Boss 19 Finale Week: बिग बॉस 19 फिनाले वीक से पहले शहबाज बदेशा घर से बाहर हो गए हैं। घर से बाहर आने के बाद शहबाज बदेशा ने अशनूर और अभिषेक बजाज को लेकर बात की है।
बिग बॉस 19 के फिनाले वीक से पहले शहबाज बदेशा घर से बाहर हो गए हैं। शहबाज बदेशा घर में वाइल्ड कार्ड बनकर पहुंचे थे और जनता तो अपनी हरकतों से खूब एंटरटेन किया। अब घर से बाहर आने के बाद शहबाज ने घर में नजर आए अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के बारे में भी बात की है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बिग बॉस 13 के विनर दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया।

तान्या और फरहाना को बताया नकली
जूम से खास बातचीत में शहबाज ने उन दो कंटेस्टेंट्स के नाम बताए जिनसे वो घर के बाहर कभी नहीं मिलेंगे। इन नामों में शहबाज ने तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वो दोनों बहुत नकली हैं।
अभिषेक और अशनूर को बताया घमंडी
इसके बाद शहबाज ने कहा, “मैं अभिषेक बजाज और अशनूर कौर का नाम भी लूंगा। वो दोनों बहुत मतलबी और घमंडी हैं। अभिषेक मेरा मजाक उड़ाता था, जैसे कि मैं कभी फाइनल तक नहीं पहुंचूंगा। मैं बस यही कहूंगा कि घमंडी लोगों का घमंड बराबर टूटता है।”
मालती के बारे में क्या कहा?
शहबाज ने कहा कि इन वक्त घर में मौजूद 6 सदस्यों में जो टॉप 6 में नहीं होनी चाहिए थीं वो हैं मालती चाहर। उन्होंने कहा, मुझे लगता है मालती चाहर डिजर्व नहीं करतीं टॉप 6 में रहने के लिए। उन्होंने बहुत सी बकवास चीजें की हैं। वो सेफ हैं अपने भाई की वजह से। उन्हें क्रिकेटर्स से सपोर्ट मिला। मालती घर में रहना डिजर्व नहीं करती हैं।"

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




