Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 salman khan talks about his favorite part of family week, praised gaurav khanna and wife akanksha
Bigg Boss 19: फैमिली वीक में ये पल था सलमान खान फेवरिट, गौरव खन्ना-आकांक्षा की जोड़ी की हुई तारीफ

Bigg Boss 19: फैमिली वीक में ये पल था सलमान खान फेवरिट, गौरव खन्ना-आकांक्षा की जोड़ी की हुई तारीफ

संक्षेप:

बिग बॉस 19 में हुए फैमिली वीक का ये पल सलमान खान का सबसे फेवरिट रहा। एक्टर ने गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा की जोड़ी की तारीफ की, फरहाना से मस्ती और फिर उठाया अभिषेक के एविक्शन का मुद्दा।

Nov 22, 2025 08:49 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में हाल में फैमिली वीक सेलिब्रेट किया गया है। पूरे हफ्ते कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्यों को शो में देखा गया था। फरहाना की मां को पसंद किया गया, अश्नूर के पापा की मस्ती और अमाल के सिंगर भाई अरमान मलिक की सिंगिंग ने घर का माहौल बदल दिया। घर में गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा के बीच रोमांस भी देखा गया था। फैमिली वीक ऑडियंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। सलमान खान ने भी कंटेस्टेंट के घरवालों की तारीफ की और इस पल को अपना सबसे फेवरिट बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सलमान ने की गौरव-आकांक्षा की जोड़ी की तारीफ

आज वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने फैमिली वीक एपिसोड को तारीफ की। उन्होंने गौरव खन्ना से कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी आकांक्षा की जोड़ी बेहद खूबसूरत है। उनके रिश्ते को देखकर लगता ही नहीं है कि उन्हें 9 साल हो गए हैं। उन्हें ऐसा लगा लगा जैसे अभी 9 दिन ही बीते हैं। एक्टर ने आगे फरहाना से कहा कि उनकी मां इतनी प्यारी और सीधी औरत हैं तुम किसपे चली गई हो। ये सुनते ही सभी हंसने लगे। आगे एक्टर ने ये भी कहा कि तुम्हारी मम्मी को देखकर सभी को अपनी मां याद आ गईं। प्रणित से कहा कि उनके भाई ज्यादा अच्छी कॉमेडी करते हैं।

सलमान का फेवरिट पार्ट

सलमान ने एक बार फिर अभिषेक के एविक्शन का मुद्दा उठाया। एक्टर ने प्रणित से कहा कि हर घरवाले को लगता है कि अभिषेक बजाज टॉप 5 में होना चाहिए था। सिर्फ तुम्हें हो नहीं लगा। मालती से कहा कि वो फैमिली वीक में नेगेटिविटी फैला रही थीं। सलमान ने फैमिली वीक के अपने सबसे फेवरिट पल के बारे में भी की। एक्टर ने बताया जब अरमान, अमाल और फरहाना गाना खा रहे थे वहीं उनका फेवरिट पल था।

अमाल को फटकार

बता दें, इसके अलावा आज के एपिसोड में अमाल और शाहबाज को जबरदस्त फटकार लगने वाली है। कुनिका का एविक्शन और कई गेस्ट शो पर दिखेंगे। फिनाले से 2 हफ्ते पहले का ये वीकेंड खास होने वाला है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।