Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 salman khan slammed amaal mallik for misbehaving in front of rohit shetty in last weekend ka vaar
BB19: रोहित शेट्टी के सामने बदतमीजी करने के लिए सलमान ने लगाई अमाल की क्लास, बोले-लिहाज किया

BB19: रोहित शेट्टी के सामने बदतमीजी करने के लिए सलमान ने लगाई अमाल की क्लास, बोले-लिहाज किया

संक्षेप:

बिग बॉस 19 सलमान खान ने रोहित शेट्टी के सामने बदतमीजी करने के लिए अमाल को फटकार लगाई है। पिछले हफ्ते होस्ट बनकर आए रोहित शेट्टी के सामने अमाल, गौरव पर चिल्लाने लगे थे।

Nov 23, 2025 08:47 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 के पिछले वीकेंड के वार पर सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी को शो होस्ट करते हुए देखा गया था। रोहित शेट्टी जब घरवालों को उनकी गलतियां बता रहे थे तब अमाल मलिक खड़े होकर गौरव खन्ना पर चिल्लाने लगे थे। सलमान खान को अमाल का ये रवैया बिलकुल पसंद नहीं आया था। इस वीकेंड के वार पर सलमान ने अमाल के इस बर्ताव की गलत बताते हुए उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि रोहित शेट्टी हमारे मेहमान थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सलमान ने अमाल को लगाई फटकार

सलमान कहते हैं, “अमाल जो पिछले हफ्ते आपने आवाज चढ़ाकर बात करनी शुरू की है। रोहित शेट्टी के सामने। उन्होंने अपका लिहाज रखा और कुछ नहीं बोला। वो विसिटिंग होस्ट थे और आप खड़े हुए और गौरव से लड़ाई करने लगे।” इसके जवाब में अमाल कहते हैं कि मैं अपनी बात रख रहा था। शायद मुझे खड़े होकर नहीं करना चाहिए था। सलमान कहते हैं कि अप अपनी बात रख सकते थे कि ये सही तरीका नहीं था। इसके बाद अमाल ने माफी मांगी।

मालती ने भी की तेज आवाज

वहीं अगले ही पल मालती भी सलमान के सामने तेज आवाज में बात करती दिखीं। गौरव ने उन्हें समझाया कि ये अभी नहीं करना चाहिए। बाद में सलमान, मालती को इस तरह से उनके सामने बात करने से मना करते हैं। मालती माफी मांग कर चुप हो जाती हैं।

कुनिका होंगी बाहर

बता दें, शनिवार वाले एपिसोड में बिग बॉस को बायस्ड कहने के लिए सलमान खान ने अमाल और शाहबाज की डांट लगाई। फैमिली वीक के मुद्दे उठाए। कई कंटेस्टेंट के गेम की तारीफ की। अब आज के एपिसोड में कुनिका का एविक्शन दिखाया जाएगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।