Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 salman khan shows family week pictures to the contestants, recreate this scene
Bigg Boss 19: सलमान ने घरवालों को दिखाई फैमिली वीक की फोटोज, तान्या मित्तल का सीन किया रीक्रिएट

Bigg Boss 19: सलमान ने घरवालों को दिखाई फैमिली वीक की फोटोज, तान्या मित्तल का सीन किया रीक्रिएट

संक्षेप:

बिग बॉस 19 के आज के एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते दिखेंगे। सलमान फैमिली वीक की कुछ तस्वीरों पर मजाक करते हुए सीन रीक्रिएट करने को कहेंगे। आज के एपिसोड का प्रोमो।

Nov 23, 2025 08:09 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 का आज का एपिसोड मस्तीभरा होने वाला है। सलमान खान फैमिली वीक की कुछ तस्वीरें कंटेस्टेंट को दिखाएंगे और उन्हें वो सीन रीक्रिएट करना था। ये तस्वीरें देखने के बाद कंटेस्टेंट अपनी हंसी नहीं रोक पाए। तान्या मित्तल का साइड फेस वाला लुक तो अब खुद सलमान ने भी देख लिया। कुनिका के बेटे अयान और फरहाना के गले मिलने वाली तस्वीर भी खूब पसंद की जा रही है। सलमान ने एविक्शन के दिन को कंटेस्टेंट के लिए खास बना दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सलमान की मस्ती

शनिवार के एपिसोड में घरवालों को फटकार लगाने के बाद सलमान खान ने सभी का मूड कुछ खास तस्वीरों से हल्का किया। ये तस्वीरें थीं फैमिली वीक की।सलमान ने सभी को फैमिली वीक की कुछ तस्वीरें दिखाई। इनमें एक तस्वीर वो भी थी जिसमें अश्नूर, रोती हुई फरहाना के गले लगती हैं। इस तस्वीर में दूर खड़ी हुई तान्या मित्तल भी अपने साइड लुक के साथ नजर आई। ये देखने के बाद सलमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने प्रणित, अश्नूर और शाहबाज को ये सीन रीक्रिएट करने को कहा। एक दूसरी तस्वीर में फरहाना को कुनिका के बेटे अयान को गले लगते हुए दिखाया गया। सलमान ने बताया कि फरहाना ने उन्हें 3 मिनट से ज्यादा समय के लिए गले लगाया हुआ था। ये तस्वीर देखने के बाद फरहाना शर्म से लाल हो गई।

कुनिका का एविक्शन

बता दें, रिपोर्ट के मुताबिक नॉमिनेट हुई कुनिका आज के एपिसोड में एविक्ट हो सकती हैं। पिछले हफ्ते शाहबाज को छोड़कर घर के सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि सलमान एविक्शन से पहले गौरव, फरहाना, प्रणित और अश्नूर को सेफ कर देंगे। बाद में आखिरी 4 कंटेस्टेंट अमाल, तान्या, मालती और कुनिका को एक लाइन क्रॉस करने को कहा जाएगा। खबरी के मुताबिक यही 4 सबसे कमजोर खिलाड़ी भी बने हुए हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।