Bigg Boss 19: कौन बनेगी कुनिका की बहू? तान्या, फरहाना और अश्नूर के बीच हुआ बेस्ट पूरियां बनाने का कम्पटीशन
बिग बॉस 19 में सलमान ने शुरू किया तान्या, फरहाना और अश्नूर के लिए स्वयंवर। कुनिका की बहू बनने बनने के लिए इस परीक्षा से गुजरना होगा। अंत में होगा इस कंटेस्टेंट का एविक्शन।

बिग बॉस 19 में नजर आ रही कुनिका सदानंद कई बार कंटेस्टेंट को अपनी बहू और बेटी बता चुकी हैं। ये मजाकिया बातचीत अब तो होस्ट सलमान खान को भी पसंद आने लगा है। इस वीकेंड के वार पर सलमान ने घर में कौन बनेगी कुनिका की बहू नाम का एक गेम भी शुरू कर दिया है जिसका प्रोमो ऑडियंस को पसंद आ रहा है। खास बात ये है कि इस प्रोमो में कंटेस्टेंट को कुनिका की बहू बनने के लिए परीक्षा देनी पड़ रही है।
कौन बनेगी कुनिका की बहू
दरअसल, हाल में बिग बॉस के घर में फैमिली वीक सेलिब्रेट होते देखा गया था। कुनिका को सपोर्ट करने उनके बेटे अयान शो में आए थे। इस दौरान कुनिका ने फरहाना और तान्या को नहीं बल्कि एक्ट्रेस अश्नूर को अपनी बहू बनाने की बात मजाकिया अंदाज में कर दी थी। वहीं एक्ट्रेस के पिता गुरमीत को उन्होंने अपना समधी बताया। अब सलमान ने कुनिका की बहू बनने के लिए एक कम्पटीशन शुरू किया।
पूरियां बनाने का कम्पटीशन
नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान घर में फरहाना, तान्या और अश्नूर के लिए स्वयंवर रखते हैं। इसका नाम होगा कौन बनेगी कुनिका की बहू। इस टास्क में तीनों कंटेस्टेंट को बेस्ट रोटियां बनानी हैं। इस टास्क में तीनों कंटेस्टेंट एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगी हुई हैं।
अमाल को फटकार
बता दें, बिग बॉस के इस वीकेंड के वार में सलमान ने अमाल और शाहबाज को उनके गेम और मेकर्स को बायस्ड कहने के लिए फटकार लगाई। घर में कंटेस्टेंट के घरवालों की तारीफ की। और अंत में एक कंटेस्टेंट की विदाई। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार कुनिका इस घर से एविक्ट हो गई हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




