Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 salman khan may ignore this contestant after show, says ignore karo
Bigg Boss 19: शो खत्म होने के बाद इस कंटेस्टेंट को इग्नोर कर सकते हैं सलमान खान, खुद कही ये बात

Bigg Boss 19: शो खत्म होने के बाद इस कंटेस्टेंट को इग्नोर कर सकते हैं सलमान खान, खुद कही ये बात

संक्षेप:

बिग बॉस 19 के वीकेंड वार एपिसोड में सलमान खान ने अमाल को इग्नोर करने की बात कही है। ऐसा हो सकता है कि शो खत्म होने के बाद अमाल और सलमान का पहले बना हुआ बांड टूट जाए।

Nov 23, 2025 11:40 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार पर सलमान खान ने अमाल मलिक और शाहबाज की जबरदस्त फटकार लगाई। अमाल को रोहित शेट्टी के साथ बदतमीजी करने और शो को बायस्ड बोलने के लिए डांटा गया। इस बीच सलमान ने ये भी इशारा कर दिया कि शो के बाद वो शायद अमाल को इग्नोर कर देंगे। दरअसल, सलमान पिछले कई वीकेंड के वार पर अमाल को समझाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने म्यूजिक कंपोजर को कई चेतावनी भी दी। अब उन्होंने अमाल को इग्नोर करने की बात कही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमाल की क्लास?

दरअसल, सलमान ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें उन्हें एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम बताना था जो उनके मुताबिक लूजर है। ज्यादातर घरवालों के मुताबिक वो कंटेस्टेंट शाहबाज है। वहीं सिर्फ प्रणित मोरे ने अमाल का नाम लिया। इस पर प्रणित ने कहा, “कितनी बार वो वीकेंड से पहले भी आकर बोलता है कि सलमान सर मेरी और शहबाज़ की क्लास लेंगे। और वो इतनी बार बोलता है, जैसे उसे इस बात पर गर्व है। मुझे ऐसा लगता है। अगर वो यहां होकर भी ऐसा कह रहा है, तो मुझे लगता है कि बाहर भी वो कहीं न कहीं इसे स्वीकार नहीं करेगा।"

सलमान का जवाब

प्रणित की बात सुनते ही सलमान खान ने अपने ही अंदाज में ऐसा जवाब दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान ने कहा, “जितनी क्लास यहां पर ली है वो काफी ली है, लेकिन क्लास तो ये जब घर से बाहर निकलेगा तब ली जाऐगी, 1000%। और क्लास लेने के अलग-अलग तरीक़े हैं। एक तो समझाओ, एक डांटो और एक कुछ मत करो, इग्नोर करो। इससे बड़ी क्लास कुछ नहीं हो सकती। इंडिफरेंट रहो, समझे आप?"

सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन

सलमान के इस जवाब की सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। सलमान ने कहा कि शो के बाद वो अमाल को समझाएंगे नहीं इग्नोर करेंगे। सलमान का ये जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है। कुछ के मुताबिक एक्टर ने सही जवाब दिया है। वहीं कुछ का कहना है कि अमाल को अब खुद को सुधार कर अच्छे से गेम खेलना चाहिए।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।