
BB19: सलमान के गुस्से का शिकार होगा यह कंटेस्टेंट, वीकेंड का वार में भाईजान बोले- इसको समझा दो...
संक्षेप: Bigg Boss 19 Salman Khan: सलमान खान जब वीकेंड का वार में घरवालों को समझा रहे होंगे तब इस कंटेस्टेंट का बार-बार बीच में बोलना भाईजान को रास नहीं आएगा।
Bigg Boss 19 Salman Khan: सलमान खान इस 'वीकेंड का वार' में कई खिलाड़ियों की क्लास लेंगे, लेकिन उनके गुस्से के प्रकोप का शिकार होंगे मृदुल तिवारी। शो का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि जब सलमान खान घरवालों को यह समझा रहे होंगे कि कैसे मृदुल तिवारी को तान्या असल में कुछ और समझा रही थीं, लेकिन गलतफहमी के चलते उन्होंने बाकी घरवालों को जाकर कुछ और नजरिए से अपनी बात बता दी।
वीकेंड का वार में होगा बेहिसाब एक्शन
होगा यह कि जिस वक्त सलमान खान अपनी बात कह रहे होंगे, तब बीच में मृदुल बार-बार उन्हें टोकना और अपनी बात रखना शुरू कर देगे। सलमान खान की बात नहीं सुनना और उनकी बात को गलत साबित करते हुए अपनी बात रखने की कोशिश करना भाईजान को रास नहीं आएगा। वो भड़क जाएंगे और चलते शो में ही मृदुल तिवारी की क्लास लगा देंगे। सलमान खान को नए प्रोमो वीडियो में मृदुल से कहते सुना जा सकता है कि आपको गेम समझ में ही नहीं आ रहा है।
मृदुल की इस बात पर भड़के सलमान
सलमान खान ने कहा, "मृदुल, समझ में गेम आ रहा है या नहीं। तान्या ने आपकी भलाई के लिए समझाया। लेकिन मृदुल ने आकर आप लोगों को अपना नैरेटिव बताया यार। जिसमें आप सबने उन्हें साइडलाइन कर दिया। उन्हें पता ही नहीं चला कि दरअसल आप गेम खेल रहे हो।" सलमान खान की बात पर मृदुल तिवारी ने कहा, "पीठ पीछे वो उनकी बुराई कर रही थी।" इस पर सलमान खान ने कहा, "क्या आपने किसी की बुराई नहीं की है? गौरव, मैं आपको बताऊं कि इसने आपके बारे में क्या-क्या कहा है?"
सलमान के गु्स्से से सन्नाटे में घरवाले
सलमान खान को एंग्री मोड में जाते देख पूरे घरवालों में सन्नाटा छा गया। सलमान खान ने घरवालों से कहा- अभी इसको समझ में ही नहीं आ रहा है गेम। इसको समझा दो यार। यह कहते हुए सलमान खान पलटे और वहां से चले गए। घरवालों को सलमान खान का गुस्सा कितना प्रभावित करेगा और इस वजह से घर के समीकरण किस हद तक बदलेंगे? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही देखने को मिलेगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




