
Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट को मिला नए रिएलिटी शो का ऑफर, ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें हुईं वायरल
Bigg Boss 19 Farrhana Bhatt: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की रनरअप फरहाना भट्ट को ‘बिग बॉस’ से निकलते ही नए शो का ऑफर मिल गया है। इसके अलावा उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
‘बिग बॉस 19’ से निकलते ही फरहाना भट्ट को नए रिएलिटी शो का ऑफर मिल गया है। जी हां, ये बात खुद फरहाना ने बताई है। फरहाना ने ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले के बाद मीडिया से बात की थी और कहा था, ‘अभी मुझे पता नहीं कि मैं आगे क्या करूंगी। शायद ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा बनूंगी। मुझे ऑफर मिल चुका है। अब मुझे पता नहीं कि उन्हें मैं अभी भी चाहिए हूं या नहीं। हा हा हा। देखते हैं। अभी बात करेंगे।’
कब आएगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’?
बता दें, ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन आने वाला है। इस बात की पुष्टि खुद रोहित शेट्टी ने की थी। उन्होंने कहा था, “दर्शक इस बात से नाराज थे कि हम इस साल शो का नया सीज़न नहीं ला पाए, लेकिन अगले साल शो वापस आ रहा है।” खबर ये भी है कि मेकर्स ने अविनाश मिश्रा, नेहल चुडासमा, शोएब इब्राहिम, दिग्विजय राठी और अभिषेक बजाज को भी ये शो ऑफर हुआ है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

फरहाना भट्ट का ट्रांसफॉर्मेशन
इस बीच फरहाना भट्ट के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। लोग फरहाना की फिल्म ‘लैला मजनू’ से उनकी तस्वीरें निकाल रहे हैं और उसकी तुलना उनके बिग बॉस लुक से कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि फरहाना ने इन सात सालों में अपने ऊपर बहुत काम किया है।
कौन बना ‘बिग बॉस 19’ का विनर?
फरहाना भट्ट रनरअप हैं। वहीं गौरव खन्ना विनर बन गए हैं। अन्य कंटेस्टेंट्स की बात करें तो प्रणित मोरे तीसरे, तान्या मित्तल चौथे और अमाल मलिक पांचवें नंबर आए।


लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




