Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 rohit shetty asks pranit more about his decisio saving ashnoor over abhishek bajaj watch promo
Bigg Boss 19: प्रणित ने कम्पटीटर उड़ा दिया…अभिषेक के एविक्शन पर रोहित शेट्टी ने उठाया सवाल

Bigg Boss 19: प्रणित ने कम्पटीटर उड़ा दिया…अभिषेक के एविक्शन पर रोहित शेट्टी ने उठाया सवाल

संक्षेप:

बिग बॉस 19 में इस वीकेंड के वार पर सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आएंगे। रोहित शेट्टी ने आते ही सबसे पहले प्रणित के उस फैसले पर सवाल किया जो उन्होंने पिछले वीकेंड के वार पर अश्नूर को बचाते हुए और अभिषेक को गेम से बाहर करते हुए लिया था।

Nov 15, 2025 10:17 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 आज का वीकेंड का वार सलमान खान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी होस्ट करते दिखेंगे। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें रोहित, घर में हुए पिछले कुछ मुद्दों को उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अमाल और शाहबाज के बिग बॉस को बायस्ड कहने पर उन्हें गलत ठहराया। वहीं एक प्रणित मोरे के उस फैसले पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने अश्नूर को बचाते हुए अभिषेक बजाज को एविक्ट कर दिया था। प्रणित के इस हैरान करने वाले फैसले के बारे में शो देखने वाली ऑडियंस असल कारण जानने का इंतजार कर रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोहित शेट्टी ने उठाया प्रणित के फैसले पर सवाल

दरअसल, बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है। पहले रोहित शेट्टी अमाल से पूछते हैं कि आखिर क्या हुआ जो उन्हें बिग बॉस को बायस्ड कहना पड़ा। फिर अगला सवाल गौरव खन्ना के गेम प्लान पर कि कौन असली है जो शुरू में शांत था और अब एक्टिव है। फिर अगला सवाल रोहित, प्रणित से पूछते हैं। वो कहते हैं, ‘प्रणित आपने अश्नूर को क्यों बचाया? हमें ऐसा लग रहा था कि प्रणित ने अपना कम्पटीटर तो नहीं उड़ा दिया।” आगे रोहित अश्नूर को कहते हैं कि वो गौरव का प्यादा लग रही हैं।

प्रणित ने अभिषेक को किया था बाहर

बता दें, पिछले वीकेंड के वार में डबल एविक्शन हुआ था। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट के सुरक्षित होने के बाद सलमान ने प्रणित को खास अधिकार दिया था कि वो नॉमिनेटेड अभिषेक बजाज, अश्नूर और नीलम गिरी में से किसी एक को बचा सकते हैं। सलमान ने साफ किया था कि उन्हें किसी ऐसे कंटेस्टेंट को बचाना है जिसने शो में ज्यादा योगदान दिया। लेकिन इसके बावजूद प्रणित ने अश्नूर को बचाते हुए अभिषेक को एविक्ट कर दिया था। सोशल मीडिया पर प्रणित के इस फैसले को गलत और अभिषेक को एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बताया था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।