
Bigg Boss 19 Review: भड़के ‘बिग बॉस 19’ दर्शक, बोले- ये मेकर्स का बहुत ही बेवकूफी भरा फैसला है
Bigg Boss 19 Social Media Reaction: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के आज का एपिसोड में कुछ ऐसा दिखाया गया जिसे देखकर ‘बिग बॉस’ के दर्शक भड़क गए हैं।
‘बिग बॉस 19’ के दर्शक भड़क गए हैं। दरअसल, आज के एपिसोड में बिग बॉस ने घर के सदस्यों को कैप्टेंसी टास्क दिया। उन्होंने टास्क समझाने के बाद घरवालों की जोड़ी बनाई। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘इसमें अभिषेक बजाज और अशनूर कौर का नाम नहीं है क्योंकि ये टास्क कैप्टेंसी की दावेदारी का है और कैप्टेन होने की एक अहम जिम्मेदारी है कि कैप्टेन इस बात का भी ध्यान रखे कि घर के नियमों का पालन हो।'

बिग बॉस ने आगे कहा, 'तो जब अभिषेक और अशनूर सोच समझकर, जानबूझकर खुद घर के नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं तो उन्हें कोई हक नहीं कि वे घर की कैप्टेंसी पाने की कोशिश भी करें। तो मैं अभिषेक और अशनूर को इस कार्य में हिस्सा लेने से ही मना करता हूं और इस बार में ये निर्णय मैं न ताे घरवालों की सरकार और न उनके द्वारा चुने गए कैप्टेन मृदुल पर छोड़ रहा हूं।’
बिग बॉस की बातें सुनकर दर्शक भड़क गए। वे सोशल मीडिय पर इसे गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि अगर घर में लोकतंत्र है और घर के सदस्यों द्वारा चुने गए कैप्टेन ने निर्णय लिया है कि अभिषेक और अशनूर को सजा नहीं मिलनी चाहिए तो फिर उन्हें कैप्टेंसी के टास्क में हिस्सा नहीं लेने देने का निर्णय आप कैसे ले सकते हो। एक ने लिखा, ‘ये मेकर्स का बहुत ही बेवकूफी भरा फैसला है।’ दूसरे ने लिखा, ‘अगले सीजन तक उन्हें परनिशमेंट देते रहोगे क्या?’
पढ़िए लोगों के रिएक्शन

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




