
Bigg Boss 19: प्रणित ने रोहित शेट्टी के सामने उड़ाया उनकी फिल्म का मजाक, फरहाना को दिया इलेक्ट्रिक शॉक
संक्षेप: बिग बॉस 19 में प्रणित मोरे ने रोहित शेट्टी के सामने उड़ाया उनकी फिल्म दिलवाले का मजाक, वहीं मशहूर ज्योतिषी घर में कंटेस्टेंट को उनकी किस्मत के बारे में बताने आने वाली हैं। इस हफ्ते किसी के भी बाहर नहीं जाने की खबर है।
बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार डायरेक्टर रोहित शेट्टी के नाम होने वाला है। शनिवार वाले वार में कंटेस्टेंट को जबरदस्त फटकार लगाने के बाद अब रविवार के दिन मस्ती होने वाली है। आज के एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें रोहित शेट्टी स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे से शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन पर किए गए जोक्स बदला उन्हें शॉक देकर लेते दिख रहे हैं। वहीं घर में आज मशहूर ज्योतिषी जय मदान आने वाली हैं जो घरवालों को उनके भविष्य के साथ उनकी सही पर्सनालिटी दिखाती नजर आएंगी।

प्रणित ने उड़ाया रोहित शेट्टी की फिल्म का मजाक
इस प्रोमो के मुताबिक होस्ट रोहित शेट्टी, प्रणित मोरे से अपने ऊपर जोक्स मारने के लिए कहते हैं। इस दौरान प्रणित डायरेक्टर की फिल्म दिलवाले की कमाई का मजाक उड़ाते हैं जिसे सुन सब हंस पड़ते हैं। रोहित शेट्टी फरहाना को शॉक बैंड और प्रणित को शॉक बैंड पहना कर शॉक देते हैं। घर में मशहूर ज्योतिषी जय मदान आती हैं और फरहाना से कहती हैं कि उन्हें सक्सेस का असली मतलब ही नहीं पता। वहीं अमाल को बताया जाता है कि उन्हें दुश्मनों की जरूरत नहीं है, वो खुद के सबसे बड़े दुश्मन हैं। तान्या के बारे में कहा जाता है कि वो अपने जीवन में बहुत परेशान की गई है। इसलिए ज्योतिषी जय मदान उन्हें गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाती हैं। तान्या इस सपोर्ट के बाद रोने लगती हैं।
शुरू होने वाला है फैमिली वीक
बता दें, इस हफ्ते शाहबाज को छोड़कर सभी नॉमिनेटेड हैं। वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक गौरव खन्ना, प्रणित, फरहाना टॉप पर चल रहे हैं। वहीं कुनिका और मालती चाहर सबसे आखिर में ट्रेंड कर रही हैं। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते कोई नॉमिनेट नहीं हो रहा है। वहीं अगले हफ्ते से घर में फैमिली वीक शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है घर में परिवार के सदस्य एक दिन रहने आने वाले हैं। इस दौरान कंटेस्टेंट का हौसला बढाते नजर आएंगे।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




