
कैप्टेंसी टास्क में घरवालों ने पार की हदें, मृदुल ने दिया फरहाना को धक्का
Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 के नए प्रोमो से साफ है कि इस हफ्ते होने वाले कैप्टेंसी टास्क में जोरदार लड़ाई देखने को मिलेगी। कंटेस्टेंट्स के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिलेगी। प्रोमो में नीलम और अभिषेक बजाज के बीच घमासान होते नजर आया।
बिग बॉस 19 का इस हफ्ते का कैप्टेंसी टास्क धमाकेदार होने वाला है। शो का जो प्रोमो आया है उसमें कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिलेगी। कैप्टेंसी टास्क म्यूजिकल होगा। इस टास्क में मृदुल-फरहाना और नीलम-अभिषेक के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति आ जाएगी। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो सभी को हराकर अमाल मलिक इस हफ्ते एक बार फिर घर के कैप्टन बनेंगे।

फरहाना-मृदुल की हुई लड़ाई
प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस की आवाज से होती है। वो कहते हैं कि गिटार वाला डांस फ्लोर कैप्टेंसी के तार छेड़ेगा। घरवालों को डांस फ्लोर पर म्यूजिक के साथ-साथ गिटार वाले फ्लोर पर चलना होगा। इतने में मृदुल और फरहाना के बीच आगे बढ़ने के लिए धक्का-मुक्की हो जाएगी। मृदुल फरहाना को धक्का दे देंगे।
अभिषेक-नीलम की धक्का-मुक्की
इसके बाद गौरव खन्ना हंसते हुए पूंछते हैं कि हो क्या रहा है। फिर इसके बाद नीलम और अभिषेक में धक्का-मुक्की होती नजर आती है। नीलम अभिषेक को धक्का देती हैं।इसके बाद अभिषेक गुस्से में चिल्लाते हैं कि आप मुझे धक्का नहीं मारोगी। वहीं, नीलम अभिषेक को फट्टू बुलाती हैं और कहती हैं कि वो उनसे जलते हैं। प्रोमो में शहबाज कार्य के विजेता का नाम घोषित करते हैं।
इस प्रोमो वीडियो पर फैंस का रिएक्शन आया है। बहुत से यूजर्स ने फरहाना को सपोर्ट किया है। यूजर्स फरहाना को शेरनी कहकर बुला रहे हैं। एक ने लिखा कि फरहाना को हम सपोर्ट करते हैं, मृदुल को बेसिक मैनेर्स सीखने चाहिए। वहीं, कमेंट सेक्शन में कुछ लोग अभिषेक और जीके का भी सपोर्ट करते नजर आए हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




