
Bigg Boss 19: होने वाला है तगड़ा बवाल, नीलम की इस हरकत पर भड़के बिग बॉस, कहा- मेरी बात की कोई कदर नहीं...
जीत को लेकर कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में अब घर में एक और बवाल होने वाला। कंटेस्टेंट की गलती को लेकर बिग बॉस बुरी तरह से उन पर भड़कते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 19: टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है इसको लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी हाई हो रहा है। जीत को लेकर कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में अब घर में एक और बवाल होने वाला। कंटेस्टेंट की गलती को लेकर बिग बॉस बुरी तरह से उन पर भड़कते नजर आ रहे हैं।

घरवालों पर भड़के बिग बॉस
'बिग बॉस 19' शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, इस प्रोमो में घरवालों की एक हरकत पर बिग बॉस को काफी गुस्सा आता है। प्रोमो में दिखाया गया, 'नीलम अपनी पॉकेट में कुछ रखती नजर आईं। इस पर बिग बॉस नीलम पूछते हैं क्या है आपके पास। इस पर प्रणित मोरे और गौरव खन्ना अपना सिर पकड़ लेते हैं। इस पर गौरव ने बीच में कुछ बोलते हैं, जिसे सुनकर बिग बॉस कहते हैं गौरव इतना अहसान करने की कोई जरूरत नहीं। आपको कोई जिम्मेदारी नहीं सौंप सकता हूं या जानबूझ करते हो तुम लोग ये अगर आप लोगों को इस बात की कद्र ही नहीं है तो मेरा काम देना बेकार है।' ये सुनते ही घर वाले हाथ जोड़कर माफी मांगने लगते हैं।
घरवालों की चिट्ठी देख इमोशनल हुए कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 19' का एक और प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में कंटेस्टेंट के लिए उनके घरवालों की चिट्ठी आती है। इतने दिनों बाद अपनों का हाल चाल जानकार सभी घरवाले इमोशनल हो जाते हैं। सभी की आंखों से आंसू छलक जाते हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


