Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Pranit More to Re Enter in House After Dengue Recovery
Bigg Boss 19: प्रणित मोरे फिर करेंगे बिग बॉस हाउस में वापसी, इस बीमारी के चलते हुए घर से बेघर

Bigg Boss 19: प्रणित मोरे फिर करेंगे बिग बॉस हाउस में वापसी, इस बीमारी के चलते हुए घर से बेघर

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Pranit More: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे फिर एक बार बिग बॉस हाउस में वापसी करेंगे। उन्हें डेंगू के चलते घर से बाहर किया गया था, लेकिन वो जल्द ही फिर एक बार शो में लौटेंगे।

Sat, 1 Nov 2025 10:50 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट प्रणित मोरे जल्द ही घर में वापसी करेंगे। अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से उन्हें बिग बॉस हाउस से बाहर रखा गया है, लेकिन तबीयत में सुधार आते ही उन्हें फिर एक बार बार बिग बॉस हाउस में लाया जाएगा। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस 24x7 ने अपनी एक्स पोस्ट में बताया कि प्रणित की तबीयत में सुधार होने पर वो घर में कमबैक करेंगे। बता दें कि प्रणित के एविक्शन की खबरों से उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आई थी प्रणित के एविक्शन की खबर

बिग बॉस 19 से प्रणित मोरे के एविक्ट होने की खबर आई तो हर कोई शॉक्ड था। वजह ये कि वो शो में काफी अच्छा कर रहे थे और हाल ही में कप्तान बने थे। किसी ने कहा कि वो एविक्ट हो गए हैं तो किसी ने कहा कि उन्हें सीक्रेट रूम में रखा गया है, लेकिन अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत बिगड़ने तक उन्हें बाहर रखा गया है, और तबीयत में सुधार होते ही उन्हें शो में फिर से वापस लाया जाएगा। प्रणित से पहले सिद्धार्थ शुक्ला के वक्त भी ऐसा हो चुका है, उन्हें भी तबीयत बिगड़ने पर बाहर किया गया था।

कमेंट सेक्शन में खुशी से झूम उठे फैंस

प्रणित की घर में वापसी की खबर सुनकर फैंस में खुशी का माहौल है। किसी ने लिखा- यह अच्छी खबर दी। तो किसी ने लिखा- उसे वापस आना ही चाहिए था। बंदा काफी एंटरटेन कर रहा है। प्रणित मोरे का निष्पक्ष रहकर सही का साथ देना घरवालों के साथ-साथ बाहर वालों को भी खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे टास्क से लेकर बाकी हाउस पॉलिटिक्स तक में काफी एक्टिव रहे हैं। क्योंकि उनकी कॉमेडी पलटन उनका सपोर्ट कर रही है, तो ऐसे में उनके जीतने की भी काफी संभावना है।

क्यों हुए थे प्रणित मोरे घर से बेघर?

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के स्टार कंटेस्टेंट बन चुके प्रणित मोरे को डेंगू हुआ था जिसकी वजह से उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। वो घर के भीतर काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे थे, लेकिन सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें बाहर बुलाया गया। बहुत से फैंस को यह फिक्र हो रही थी कि उन्हें अचानक बाहर क्यों किया जा रहा है। बता दें कि इस हफ्ते अभिषेक, अशनूर और मृदुल को छोड़कर पूरा घर बेघर हुआ है, लेकिन देखना यह होगा कि रविवार को किसका सफर इस शो से खत्म होगा।

ये भी पढ़ें:अभिषेक और अशनूर फिर दोहराएंगे वही गलती? कैमरे ने फिर पकड़ी दोनों की चालाकी!
ये भी पढ़ें:BB19: तान्या का स्टाफ यूं जताता है उनसे प्यार, बोलीं- मैं मना करती हूं लेकिन…
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।