
BB 19: हंसाएगा भी और रुलाएगा भी प्रणित मोरे का जर्नी वीडियो, देखिए कैसा रहा बिग बॉस 19 में सफर
Bigg Boss 19 Pranit More: बिग बॉस 19 की शुरुआत से लेकर 100 से ज्यादा दिनों तक शो में रहने के बाद विनर बनने की दहलीज पर खड़े प्रणित मोरे का अभी तक का सफर कैसा रहा? चलिए जानते हैं।
प्रणित मोरे सारी बाधाओं को पार करते हुए आखिरकार सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले तक पहुंच गए हैं। लेकिन क्या वो इस सीजन के विनर की ट्रॉफी भी अपने साथ घर ले जा पाएंगे? इस सवाल का जवाब दर्शकों को जल्द ही मिल जाएगा। शुक्रवार के एपिसोड में बिग बॉस ने गौरव खन्ना और फरहाना भट के इस शो में सफर का जर्नी वीडियो दिखाया, और बाकी खिलाड़ियों का जर्नी वीडियो दर्शकों को आज देखने को मिलेगा। मेकर्स ने प्रणित मोरे के जर्नी वीडियो का प्रोमो आज रिलीज कर दिया है जो कि वायरल हो रहा है।
प्रणित मोरे का जर्नी वीडियो वायरल
प्रणित मोरे का जर्नी वीडियो दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग रहने वाला है। क्योंकि घर में उनके दाखिल होने से लेकर फिनाले वीक तक पहुंचने तक प्रणित ने शो में 2 ही काम किए हैं, या तो उन्होंने घरवालों को गुदगुदाया है, या फिर डंके की चोट पर अपनी बात रखी है। उतार चढ़ावों से भरा उनका यह सफर उनकी जर्नी में साफ नजर आएगा। मौज मस्ती से भरा प्रणित मोरे का वीडियो दिखाएगा कि कैसे उन्हें शुरू में लोगों ने हल्के में लिया था, लेकिन फिर जिन्होंने उन्हें चुनौती दी, धीरे-धीरे वही शो से बाहर होते दिखाई पड़े।
मुश्किल होगी विनर बनने की राह
प्रणित मोरे बिग बॉस हाउस के कुछ सबसे दमदार खिलाड़ियों में रहे हैं और उनके अलावा अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल और फरहाना भट सीजन की विनर बनने में कामयाब रही हैं। देखना यह है कि क्या गौरव, अमाल और फरहाना जैसे खिलाड़ियों को पटखनी देते हुए प्रणित मोरे इस सीजन के विजेता बन पाएंगे या नहीं। लेकिन उससे पहले आज के एपिसोड में दर्शकों को उनका जर्नी वीडियो देखने को मिलेगा जो उन्हें हंसाएगा भी और शायद भावुक भी करेगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




