अंदर से ऐसा दिखता है बिग बॉस 19 के प्रणित मोरे का घर, मम्मी-पापा के लिए देखा था इस आशियाने का सपना
बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट स्टैंडअप कॉमेडियन का मुंबई वाला घर किसी सपने को पूरा होने से कम नहीं है। परिवार ने इस घर के लिए सपना देखा था। आज उस घर में रह रहे हैं। देखिए अंदर से कैसा दिखता है प्रणित मोरे का घर।

फिल्म डायरेक्टर से यूट्यूबर बनीं फराह खान अब अक्सर किसी सेलेब्रिटी के घर अपने कुकिंग वीडियो बनाती नजर आती हैं। फराह और उनके कुक दिलीप के इन वीडियोज को मिलियन में व्यूज मिलते आए हैं। अब फरहा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया है। इस बार उन्हें बिग बॉस 19 में नजर आए स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के घर उनके परिवार के साथ कुकिंग करते हुए देखा गया। फराह ने प्रणित और उनके पूरे परिवार के साथ समय बिताया, साथ बैठकर खाना खाया और खूब सारे गिफ्ट दिए। ये मस्ती भरा वीडियो पसंद किया जा रहा है।
आपको याद होगा कि बिग बॉस में रहने के दौरान प्रणित ने बताया था कि वो अपने पेरेंट्स के लिए घर लेना चाहता था। उसका ये सपना पूरा भी हो गया था। लेकिन फिर वो अपने घर को सजा हुआ नहीं देख पाए क्योंकि उन्हें शो पर आना था। अब प्रणित ने अपना घर फैंस को दिखा दिया है।
मंदिर
प्रणित के दो अपार्टमेंट हैं जिनकी बालकनी आपस में जुड़ी हुई है। एक तरफ वो उनके पेरेंट्स रहते हैं और दूसरी तरफ उनके बड़े भाई प्रयाग, उनकी पत्नी और बेटा रहते हैं। दोनों की बालकनी आपस में ऐसे जुड़ी है कि एक दूसरे के घरों में आया जाया सकता है। इस घर की शुरुआत इस मंदिर से होती है।
लिविंग रूम
ये प्रणित के घर का लिविंग एरिया है। यहां ओरेंज कलर का सोफा लगाता हुआ है। यहां कोई फैंसी सजावट नहीं है। इसी जगह बैठकर फराह और प्रणित के परिवार ने समय बिताया था।
प्रणित का परिवार
प्रणित और उनका परिवार। फराह और उनके कुक दिलीप ने प्रणित के मम्मी पापा, मौसी, दोस्त यारों के साथ ऐसे लिविंग रूम में समय बिताया।
मिनी रूम
ये प्रणित के घर का मिनी रूम है। इसे रेल के डब्बे जैसा बनाया गया है। ये जगह पार्टी के बाद आराम करने के लिए बनाई गई है।
बेडरूम
ये प्रणित के मम्मी पापा का बेडरूम है। यहां एक छोटी बालकनी है।
कुकिंग और खाना
ये प्रणित के नए घर का नया किचन है। यहां पर प्रणित की मम्मी ने फिश फ्राय बनाया था। दूसरी तस्वीर में पूरा परिवार एक साथ खाना एन्जॉय करते हुए।
बता दें, फराह खान और उनके कुक ने प्रणित और उनके परिवार को महंगे गिफ्ट दिए, तान्या मित्तल के बारे में बात की। दिलीप को स्टैंडअप कॉमेडी सिखाई गई। यूट्यूब पर ये वीडियो पसंद किया जा रहा है

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



