Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Pranit More Denies Romantic Bond With Malti Chahar Says There Was Nothing From My Side
Bigg Boss 19 : क्या मालती चाहर के साथ था रोमांटिक बॉन्ड? बोले- मेरे तरफ से तो...

Bigg Boss 19 : क्या मालती चाहर के साथ था रोमांटिक बॉन्ड? बोले- मेरे तरफ से तो...

संक्षेप:

बिग बॉस के दौरान प्रणित मौरे और मालती चाहर के बीच ऐसा बॉन्ड दिख रहा था कि सबको लगा कि दोनों के बीच रोमांटिक बॉन्ड था। हालांकि प्रणित ने अब कुछ चीजें क्लीयर की हैं।

Dec 09, 2025 06:14 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 में प्रणित मौरे और मालती चाहर के बीच क्लोज बॉन्ड दिखा था। ऐसा भी कहा जा रहा था कि कहीं दोनों शो के दौरान रिलेशनशिप में ना आ जाएं। अब शो खत्म होने के बाद प्रणित से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके और मालती के बीच रोमांटिक रिलेशनशिप नहीं था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोले प्रणित

टाइम्स नाउ से बात करते हुए प्रणित ने कहा, ‘मेरे एंड से दोस्ती थी। उसके भी एंड से दोस्ती थी। लेकिन हां एंड में हमारा एक झगड़ा हुआ था। मैंने उनसे माफी भी मांगी थी। लेकिन चीजें ठीक होने से पहले वह शो से बाहर हो गईं। तो वहीं पर इक्वेशन थोड़ा खराब हुआ, लेकिन आज जब हम मिले, मैंने बातें करी उससे। अब चीजें थोड़ी बेहतर है। दोस्त है इसलिए चीजें एक्सपेक्ट करते हो तुम। थोड़े बात और करेंगे तो सॉर्ट हो जाएगा।’

गौरव की जीत और अपने हारने पर बोले

प्रणित ने फिर गौरव खन्ना संग अपने बॉन्ड पर भी बात की और कहा, ‘मैं और गौरव हमेशा कहते थे कि हम टॉप 2 में होंगे और हम लाइट बंद करके घर जाएंगे। लेकिन ठीक है, सबकी जर्नी अलग है। मैं टॉप 3 तक मैनेज कर पाया। मैं अपनी जर्नी से काफी खुश हूं। तब तो मुझे बुरा लगा, लेकिन मैं खुश हूं कि गौरव जीते। मुझे लगा कि वह जीते, मैं जीत गया। मैं चाहता था कि एक ऐसा इंसान जीते जो लोगों को इंस्पायर करे और गौरव भाई वैसे थे।’

वैसे प्रणित के भाई ने भी इस दौरान बात की और कहा कि यादगार मोमेंट वही था जब उसने अपने लिए स्टैंड लेना चालू कर दिया था। अमाल मलिक और बसीर अली के साथ लड़ाई चालू हुई थी तो उसने अच्छे से स्टैंड लिया।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।