Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 pranit more ashnoor speak against gaurav khanna, says you are playing safe
Bigg Boss 19: गौरव खन्ना के खिलाफ हुए प्रणित और अश्नूर, बोले- असलियत दिख गई, सेफ खेल रहे हो

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना के खिलाफ हुए प्रणित और अश्नूर, बोले- असलियत दिख गई, सेफ खेल रहे हो

संक्षेप:

बिग बॉस 19 में सबसे अच्छे दोस्त बने नजर आने वाले गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अश्नूर अब दुश्मन बनते नजर आ रहे हैं। प्रणित और अश्नूर ने गौरव के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। नए प्रोमो में इन्हें लड़ते देखा जा सकता है।

Nov 27, 2025 01:36 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 का फिनाले अब ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में कंटेस्टेंट आपस में ही गेम खेलते दिख रहे हैं। शो में हमेशा एक ग्रुप का हिस्सा रहे अश्नूर, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना अब आपस में लड़ते दिख रहे हैं। शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में प्रणित और अश्नूर को गौरव खन्ना से सवाल जवाब करते देखा जा सकता है। गौरव ने ये भी कहा कि तुम दोनों मेरे खिलाफ टीम बना रहे हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरव के खिलाफ हुए प्रणित और अश्नूर

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अश्नूर कहती हैं कि टास्क में सभी की असलियत दिखती है। इसके जवाब में गौरव कहते हैं सवाल पूछते हुए कहते हैं कि तुम इतनी मासूम हो क्या। आगे प्रणित आरोप लगाते हैं कि गौरव ने सेफ गेम खेला है। गौरव अपने बचाव में कहते हैं कि वो ऐसे ही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि प्रणित और अश्नूर उनके खिलाफ टीम बना कर खेल रहे हैं। तीनों की दोस्ती में आई ये दरार इनके फैंस को पसंद नहीं आ रही है।

यूजर्स का रिएक्शन

इस प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘अश्नूर और प्रणित की असलियत दिख गई', एक और यूजर ने लिखा, 'हम GK के साथ हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'प्रणित को बाहर होना चाहिए', एक और यूजर ने लिखा, 'ऐसे दोस्तों से फरहाना जैसी दुश्मन अच्छी'।

बिग बॉस का फिनाले

बता दें, बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को होने की खबर सामने आई है। शो की ऑडियंस और सोशल मीडिया यूजर्स की वोटिंग के हिसाब से फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अमाल गेम में आगे चल रहे हैं। वहीं मालती और शाहबाज़ सबसे पीछे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आने वाले दिनों में घर में मिड वीक एविक्शन हो सकता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।