
वीकेंड के वार पर नहीं होंगे सलमान खान, फराह खान-करण जौहर को छोड़ ये फिल्ममेकर होंगे होस्ट
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के इस हफ्ते के वीकेंड के वार में सलमान खान नजर नहीं आएंगे। सलमान खान इस वक्त अपने दबंग टूर के लिए कतर में हैं। इस हफ्ते सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी लेंगे।
बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार में सलमान खान का इंतजार कर रहे फैंस को निराशा होगी। सलमान खान इन दिनों अपने दबंग टूर के लिए कतर में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान वीकेंड के वार के शूट के लिए मुंबई नहीं पहुंच पाएंगे इसलिए वीकेंड के वार पर होस्ट कोई और होगा। पहले फराह खान का नाम सामने आ रहा था, लेकिन वो भी शो को होस्ट नहीं करेंगी। सलमान खान की जगह जो लेंगे वो हैं खतरों के खिलाड़ी के होस्ट और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी।
करण जौहर और फराह खान लेते हैं सलमान की जगह
सलमान खान की अनुपस्थिति में करण जौहर और फराह खान बिग बॉस 19 को पहले होस्ट कर चुके हैं। indiaforums.com की मानें तो इस बार भी फराह खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन पहले के दिए प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से वो शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगी।
इस बार ये फिल्ममेकर लेगा सलमान की जगह
सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी आपको अपनी टीवी स्क्रीन पर दिखाई देंगे। ये पहली बार नहीं होगा जब रोहित शेट्टी कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आएंगे। इससे पहले भी वो शो नजर आ चुके हैं। सीजन 13 में आसिम और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई सुलझाने के लिए भी बिग बॉस में आए थे।
गौरव खन्ना की कैप्टेंसी पर मचा है बवाल
बिग बॉस 19 की बात करें तो इस वक्त घर में गौरव खन्ना के कैप्टन बनने के बाद से बवाल मचा हुआ है। अमाल मलिक और शहबाज बिग बॉस पर अनफेयर होने का आरोप लगा रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शेट्टी अमाल मलिक और शहबाज की इस बात को लेकर क्लास लेते नजर आएंगे या नहीं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




