BB19: इन तीन के सिर पर लटकी तलवार? सब नॉमिनेट लेकिन कौन हो सकता है बाहर!

BB19: इन तीन के सिर पर लटकी तलवार? सब नॉमिनेट लेकिन कौन हो सकता है बाहर!

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Nominations: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 से अगले हफ्ते कौन बाहर होगा इस सवाल का जवाब काफी हद तक सामने आ चुका है।

Nov 11, 2025 10:40 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Bigg Boss 19: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' में अगले हफ्ते कौन घर जाएगा इस सवाल का जवाब हर फैन जानना चाहता है। गौरव खन्ना की वजह से फिर एक बार पूरा घर नॉमिनेट होगा क्योंकि बिग बॉस एक ऐसा ट्विस्ट लाएंगे जिसमें गौरव खुद कप्तान बनकर घरवालों को सिर्फ 30% राशन देना और सभी को नॉमिनेट करना चुनेंगे। तो गौरव खन्ना को छोड़कर फरहाना भट से लेकर शहबाज बदेशा तक हर कोई नॉमिनेटेड है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

घरवालों में जिस कंटेस्टेंट का सफर बिग बॉस हाउस में खत्म हो सकता है, उनके नाम हैं फरहाना भट, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, मालती चाहर, शहबाज बदेशा, प्रणित मोरे, अशनूर कौर और अमाल मलिक। अब देखना यह है कि इनमें से कौन सा खिलाड़ी बाहर होता है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है और ज्यादातर लोग मालती, प्रणित और कुनिका सदानंद का नाम एविक्शन के लिए दिया है। एक फॉलोअर ने लिखा- मालती एविक्ट होगी या फिर कोई बाहर नहीं होगा।

क्या है पब्लिक रिएक्शन?

कमेंट सेक्शन में एक शख्स ने लिखा- कुनिका क्योंकि मेकर्स की फेवरिट है तो उसे बचाने में लगे हैं। एक यूजर ने लिखा- धड़ाधड़ दो एविक्शन हो चुके हैं। अब कोई एविक्शन नहीं होगा। इसी तरह ढेरों लोगों ने कुनिका, मालती और प्रणित के नाम पर दावा ठोका है। बता दें कि इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी के पहले ही बाहर होने की खबर है। पिछले वीकेंड का वार में अभिषेक बजाज बाहर हुए थे और उसके बाद से घर के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
BB19: गौरव खन्ना बने नए कप्तान, मिलेगा 30% राशन, पूरा घर हुआ नॉमिनेट
प्रणित मोरे ने बताया बचपन का यह किस्सा, लोग रंग और अंग्रेजी का उड़ाते थे मजाक
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।