Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Nominated Contestants For This Week Amaal Mallik To Gaurav khanna All Are Nominate
BB19: नॉमिनेशन के नाम पर मजाक कर रहे बिग बॉस? सलमान के शो में तीसरी बार रिपीट हुई यह चीज

BB19: नॉमिनेशन के नाम पर मजाक कर रहे बिग बॉस? सलमान के शो में तीसरी बार रिपीट हुई यह चीज

संक्षेप:

शो के ग्रैंड फिनाले में महज दो हफ्ते ही बचे हैं। शो के विनर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है। बीते दिनों घर से स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर देखी जाने वाली कुनिका सदानंद को बहार कर दिया गया है।

Nov 23, 2025 06:12 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' को लेकर ऑडियंस का क्रेज काफी बढ़ा हुआ है। शो से एक-एक करके कई कंटेस्टेंट शो से बाहर हो चुके हैं। वहीं, अब शो के ग्रैंड फिनाले में महज दो हफ्ते ही बचे हैं। शो के विनर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है। बीते दिनों घर से स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर देखी जाने वाली कुनिका सदानंद को बहार कर दिया गया है। ऐसे में अब इस वीक के नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आ चुकी है, जो काफी शॉकिंग है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक साथ गिरी पूरे घर पर गाज

'बिग बॉस 19' के इस हफ्ते के नॉमिनेट कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है। BiggBoss_News123 की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीक घर के सभी कंटेस्टेंट के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है। जी हां, घर के सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। नॉमिनेशन की लिस्ट में, गौरव खन्ना, शहबाज बदेशा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अशनूर कौर, मालती चाहर, तान्या मित्तल और अरमान मलिक के नाम शामिल हैं। इसका मतलब इस बार कौन बाहर होगा इसका अंदाजा लगा पाना फिलहाल बेहद मुश्किल है। बता दें कि ऐसा तीसरी बार हुआ है जब घर के सभी कंटेस्टेंट का नाम एक साथ नॉमिनेट किया गया हो।

अब घर में बचे ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 19 से बीते दिनों कुनिका सदानंद को बाहर कर दिया गया। उनसे पहले मृदुल तिवारी, नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के बाहर होने से पहले नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा और बसीर अली बाहर हुए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।