
Bigg Boss 19: इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये चार कंटेस्टेंट, जान लीजिए किसके सपोर्ट में खड़ी पब्लिक
संक्षेप: Bigg Boss 19 Nominated Contestantas This Week: जान लीजिए बिग बॉस 19 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए कौन से कंटेस्टेंट। कहीं लिस्ट में आपका पसंदीदा लेसेब्रिटी तो नहीं।
बिग बॉस 19 का दीवाली महाएपिसोड बहुत खास रहा। घरवालों को एक ऐसा टास्क दिया गया, जिसमें उन्हें किन्हीं चार खिलाड़ियों को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना था। लेकिन जिस कंटेस्टेंट को वो नॉमिनेट करना चाहते हैं, क्या उन्हें उसी को चुनने का मौका मिलेगा? यह उनके हाथ में नहीं था। बुधवार के एपिसोड में घरवालों को बिग बॉस ने एक ऐसा टास्क दिया जिसमें उन्हें कुछ लॉकर्स में से एक लॉकर चुनना था, उस लॉकर में जिसकी तस्वीर निकलेगी, उसमें उन्हें चुनना था कि वो उस खिलाड़ी को नॉमिनेट करेंगे या नहीं।

ये चार खिलाड़ी हुए नॉमिनेट
टास्क की शुरुआत गौरव खन्ना के साथ हुई। उन्होंने नेहल चुड़ास्मा को नॉमिनेट किया। इसके बाद जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा कुछ खिलाड़ी सेफ हुए और कुछ नॉमिनेट। खेल तब तक चला जब तक कुल चार खिलाड़ी नॉमिनेट नहीं हो गए। खेल खत्म होने तक जिन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया और जो इस हफ्ते के आखिर तक घर से बेघर हो सकते हैं, वो हैं- नेहल चुड़ास्मा, बशीर अली, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे। इन चारों ही खिलाड़ियों पर एविक्शन की तलवार लटक रही है।
किसको है पब्लिक का सपोर्ट?
लेकिन इनमें से कौन बेघर होगा इस सवाल का जवाब तो वीकेंड का वार में ही मिलेगा। बता दें कि पिछले हफ्ते दिवाली की वजह से कोई भी खिलाड़ी एविक्ट नहीं हुआ था, लेकिन इस हफ्ते किसी एक का बाहर होना पक्का है। कमेंट सेक्शन की बात करें तो बहुत से लोगों ने नेहल को बाहर करने की बात कही है क्योंकि प्रणित घरवालों को हंसाकर खेल में अपना रिलेवेंट साबित किए हुए हैं, लेकिन क्या वाकई वह घर में टिके रहेंगे और नेहल बिग बॉस हाउस से बाहर हो जाएंगी? या फिर कोई और बेघर होगा।
गौरव और मृदुल पर है खतरा!
कुछ दर्शकों ने गौरव खन्ना के नाम पर कॉन्फिडेंस दिखाते हुए लिखा है कि गौरव खन्ना का बाहर होना पक्का है। बता दें कि पिछले हफ्ते भी गौरव खन्ना को सलमान खान से डांट पड़ी थी। मृदुल को भी उन खिलाड़ियों में गिना जा रहा है जो कि लगभग हर हफ्ते कॉल आउट किए जाते हैं। कौन सा खिलाड़ी इस हफ्ते घर से बेघर होगा। इस सवाल का जवाब दर्शकों को जल्द ही मिल जाएगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




