
Bigg Boss 19: नीलम ने क्यों कहा- अमाल को आई लव यू, बताया तान्या मित्तल ने क्यों बनाया उसे भैया?
Bigg Boss 19: बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद नीलम गिरी ने इस सवाल का जवाब दिया है कि क्यों तान्या मित्तल ने अमाल को भैया बोला और क्यों जाने से पहले उन्होंने अमाल को आई लव यू कहा था।
बिग बॉस 19 की पॉपुलर कंटेस्टेंट नीलम गिरी पिछले 'वीकेंड का वार' में घर से बेघर हो गई थीं। अचानक आए ट्विस्ट के चलते उनके साथ-साथ अभिषेक बजाज को भी बाहर जाना पड़ा। बिग बॉस हाउस में नीलम बड़बोली कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के काफी क्लोज थीं और अमाल मलिक के साथ भी उनका अलग ही लगाव देखने को मिला। घर से बेघर होने से पहले नीलम ने अमाल को 'आई लव यू' कहा था जो कि चर्चा का विषय रहा। अब एविक्शन के बाद एक इंटरव्यू में नीलम ने इन सभी बातों पर जवाब दिया है।

तान्या-अमाल के रिश्ते पर बोलीं नीलम
तान्या के अमाल मलिक को भईया बनाए जाने से लेकर जाने से पहले नीलम के उन्हें 'आई लव यू' कहने की बात पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "मैं दोस्ती में कभी अपने बारें में नहीं सोचती हूं। मैं हमेशा तान्या की दोस्त रहूंगी। पहले अमाल ने 'भैया' कहना शुरू किया था। अगर कोई आदमी खुद ही अपने आप को उसका भाई कह रहा है, तो वो उसे भैया क्यों नहीं कहेगी? मैं बहुत आसानी से उससे कह सकती थी कि मुझे तुम्हें भैया बोलना अच्छा नहीं लगता।"
क्यों कहा अमाल मलिक को आई लव यू?
नीलम गिरी ने टेलीटॉक के साथ बातचीत में कहा, "मैं उसे (अमाल मलिक को) दोस्त मानती हूं। मुझे यह अच्छा लगा कि आखिर में तान्या ने अमाल मलिक को भाई बोल दिया।" इसके बाद नीलम ने उस बात का भी जवाब दिया कि क्यों बेघर होने से पहले उन्होंने अमाल मलिक को आई लव यू कहा था। एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "मैंने सबका मूड लाइट करने के लिए 'आई लव यू' कहा था, क्योंकि हर कोई अपसेट हो गया था। मेरा अमाल के साथ एक 'नोक-झोक' टाइप का रिश्ता है। मैं उससे प्यार नहीं करती हूं।"
अमाल को क्यों छेड़ा करती थीं नीलम?
नीलम गिरी ने साफ किया कि अमाल उन्हें बतौर दोस्त पसंद है। वह बहुत अच्छा इंसान है और उसने कभी मेरे पीठ पीछे मेरे बारे में निगेटिव बातें नहीं कहीं। मैं उसकी इज्जत करती हूं और क्योंकि वो बहुत शर्मीला है इसलिए मैं उसको छेड़ती रहती थी। बता दें कि नीलम गिरी बिग बॉस हाउस में 78 दिनों तक रहीं और उनके साथ ही अभिषेक बजाज भी बिग बॉस हाउस से बाहर आ गए। अभिषेक बजाज अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का विषय रहे थे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


