Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीbigg boss 19 Neelam giri tells to kunickaa that tanya is linked to a married man people reacts on their gossip
BB 19: 'वो मैरीड है....', नीलम ने कुनिका के कान में बताई तान्या से जुड़ी शॉकिंग बात, लाइवफीड से लीक

BB 19: 'वो मैरीड है....', नीलम ने कुनिका के कान में बताई तान्या से जुड़ी शॉकिंग बात, लाइवफीड से लीक

संक्षेप:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के बैकग्राउंड और रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बिग बॉस के दर्शक जानना चाहते हैं। हालांकि कहीं से कोई भनक नहीं लग पा रही। अब नीलम ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर लोग शॉक्ड हैं।

Nov 07, 2025 03:09 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं। उन्होंने अपनी एक ऐसी पर्सनैलिटी बना रखी है कि हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। घर के बाहर से लेकर अंदर तक तान्या मित्तल के बारे में गॉसिप चलती रहती हैं। शो में तान्या अमाल से नजदीकी बनाती दिखीं। असल में उनका बॉयफ्रेंड कौन है यह कोई नहीं जानता। एक एपिसोड में उन्होंने गुंटुवा का जिक्र किया था। अब नीलम ने कुनिका के साथ गॉसिप की तो लोगों को लग रहा है कि तान्या मित्तल का बॉयफ्रेंड शादीशुदा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नीलम ने बताया कौन है गुंटुवा

तान्या मित्तल ने नीलम गिरि से एक बार कहा था कि गुंटुवा उनका इमैजनरी हसबैंड है। अब लाइव फीड में दिखाया गया कि कुनिका नीलम से पूछती हैं कि गुंटुवा कौन है। लाइव फीड में दिखता है कि कुनिका लेटी होती हैं। नीलम उनके पास बैठी हैं। कुनिका नीलम से पूछती है, कौन है इसका गुंटुवा? नीलम बोलती हैं, नहीं बता सकती। फिर नीलम कान में बोलती हैं, नाम नहीं लूंगी पर मैरीड है। कुनिका चौंकती हैं, मैरीड है? मजेदार बात ये है कि नीलम को लगा कि वह कान में बता रही हैं लेकिन उनकी खुसफुसाहट लाइवफीड में सुनाई दी। इसके बाद कुनिका के लिपसिंक से और क्लियर हो गया।

लोग ने दिया ऐसा रिएक्शन

नीलम की बात कितनी सही है, यह तो कोई नहीं जानता लेकिन उनकी और कुनिका की इस गॉसिप पर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शंस दिख रहे हैं। एक ट्विटर हैंडल ने लिखा है, लाइव फील्ड में नीलम गिरी ने जो बोला उसने मुझे पूरी तरह से चौंका दिया। ऐसे दोस्त हों तो दुश्मनों की जरूरत नहीं। एक ने लिखा है, यार ये गुंटुवा बलराज ही है। वो मैरीड है, इसको एक्सपोज कर रहा है और ये अब भी शादीशुदा मर्द के प्यार में पागल हुई पड़ी है। एक ने लिखा है, ये नीलम जलती है तान्या से। एक और ने लिखा है, यार अगर मैरीज है तो क्या पता तलाकशुदा हो...अब बाहर बैठकर कयास लगाकर क्या ही करें। ये बातचीत तो मैंने भी सुनी थी लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये एक्सट्रा मैरिटल में पड़ेगी। लड़का अगर मैरीज होगा तो डायवोर्सी होगा। एक और ने लिखा, अब बिग बॉस को कुनिका और नीलम को सजा देनी चाहिए। ये दोनों जानबूझकर खुसुर-फुसुर कर रही हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।