Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Neelam Giri Exclusive Interview called Amaal Mallik Cute Farrhana Bhatt Vamp Gaurav Khanna Very Very Smart
Bigg Boss 19 Exclusive: नीलम गिरी ने अमाल मलिक को बताया क्यूट, फरहाना को कहा ‘वैम्प’, इसे दिया रियल का टाइटल

Bigg Boss 19 Exclusive: नीलम गिरी ने अमाल मलिक को बताया क्यूट, फरहाना को कहा ‘वैम्प’, इसे दिया रियल का टाइटल

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Neelam Giri Eviction Interview: ‘बिग बॉस 19’ की नीलम गिरी ने अपनी जर्नी को एक लर्निंग बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने हर कंटेस्टेंट को एक हैशटैग भी डेडिकेट किया है।

Nov 12, 2025 09:28 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ से बेघर होने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने घर के कंटेस्टेंट्स को एक-एक हैशटैग दिया। उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अपने सफर और शो से मिली सीख पर खुलकर बात की। शो में अपनी सादगी और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी से पहचान बनाने वाली नीलम ने बताया कि बाहर आने के बाद उन्हें लोग बहुत सारा प्यार और सम्मान दे रहे हैं। पढ़िए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सवाल: ‘बिग बॉस 19’ के घर से बाहर आने के बाद जो प्यार मिल रहा है, उसे देखकर कैसा महसूस हो रहा है?

जवाब: फीलिंग तो बहुत ही अच्छी है। इतना प्यार, इतना सम्मान मिल रहा है… और लोग मुझे बहुत पसंद कर रहे हैं, ये देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। सच में बहुत अच्छा लग रहा है।

सवाल: आप अपनी बिग बॉस की जर्नी को दो लाइन में कैसे डिफाइन करेंगी?

जवाब: मैंने ‘बिग बॉस’ में दोस्त और रिश्ते कमाए हैं। मैं जैसी गई थी, उससे कहीं ज्यादा स्ट्रॉन्ग बनकर बाहर निकली हूं। मेरे लिए शो में जाना ही एक बड़ी अचीवमेंट थी। मैं खुद को अपनी नज़र में विनर मानती हूं।

रैपिड फायर राउंड:

इंटरव्यू के दौरान नीलम से पूछा गया कि वह हर कंटेस्टेंट को एक शब्द में कैसे डिफाइन करेंगी? जवाब देते हुए उन्होंने कुनिका सदानंद को स्मार्ट, गौरव खन्ना को वेरी वेरी स्मार्ट, अमाल मलिक को क्यूट, शहबाज बदेशा को फनी, फरहाना भट्ट को वैम्प, मालती चाहर को कन्फ्यूज्ड, मृदुल तिवारी को इनोसेंट और प्रणित मोरे को रियल कहा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।