Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Neelam Did Same Mistake as Gaurav Khan Called Out by Salman Khan
BB19: गौरव खन्ना वाली गलती कर रहीं नीलम? सलमान खान ने कहा- तान्या के बारे में अमाल ने..

BB19: गौरव खन्ना वाली गलती कर रहीं नीलम? सलमान खान ने कहा- तान्या के बारे में अमाल ने..

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Neelam: सलमान खान आज के एपिसोड में नीलम गिरि को लताड़ते दिखेंगे। दरअसल नीलम बीते कुछ हफ्तों से बिना कोई खास मेहनत के शो में आगे बढ़ती जा रही हैं।

Nov 08, 2025 04:58 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: हफ्ते भर बिग बॉस हाउस में चली महाभारत के बाद अब फाइनली वीकेंड आ चुका है और अब सलमान खान करेंगे हिसाब बीते 5 दिनों में हुई घरवालों की गलतियों का। शनिवार का एपिसोड रिलीज हो, उससे पहले मेकर्स ने आज के एपिसोड के प्रोमो वीडियो जारी कर दिए हैं। एक प्रोमो वीडियो में सलमान खान हो नीलम गिरि कि क्लास लगाते देखा जा सकता है। सलमान खान ने नीलम गिरि को दोगली कंटेस्टेंट बताया और चुपचाप आगे बढ़ती जाने के लिए कॉल आउट किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरव वाली गलती कर रही नीलम?

प्रोमो वीडियो में सलमान खान को नीलम से यह कहते हुए देखा जा सकता है कि करीब 11 हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक वो बिना अपनी कोई इंडिविजुएलिटी दिखाए हुए लगातार शो में आगे बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि सीजन की शुरुआत में गौरव खन्ना को भी इसी बात के लिए बार-बार सलमान खान ने कॉल आउट किया था, हालांकि गौरव खन्ना ने अपनी गेम सुधारी और पांचवें हफ्ते के बाद ऐसा पिकअप लिया कि बाकी घरवालों के लिए उन्हें काबू करना मुश्किल हो गया है।

सलमान खान ने नीलम को लताड़ा

प्रोमो वीडियो में सलमान खान को नीलम से यह कहते हुए देखा जा सकता है कि "ब्रेकिंग न्यूज! नीलम ने ना दोस्त देखा, ना दुश्मन। हर जगह इन्होंने बराबर आग लगाई है। तान्या के बारे में अमाल ने टास्क में कुछ बुरा बोला। आपने तान्या के पीठ पीछे विक्टिम कार्ड खेलते हुए सेम ही चीजें बोली हैं या उससे ज्यादा? यह आपका दोगलापन लगा। वाह, लेकिन ये पूरे 11 हफ्ते आपने निकाले हैं, बिना किसी भी इंडिविजुएलिटी के।" बता दें कि नीलम ज्यादातर वक्त किसी ना किसी से दूसरों के बारे में बात करती ही नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें:अनुपमा में टूटेंगी एक नहीं 2 शादियां! मंडे को देखने मिलेंगे ये महाट्विस्ट
ये भी पढ़ें:अनुपमा कैसे हल करेगी यह मुश्किल? प्रेम-प्रार्थना के जीवन में आया यह संकट
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।