Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Mridul Tiwari Serious Allegation Against Makers For His Unfair Eviction
Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी ने बाहर आते ही किया मेकर्स का पर्दाफाश, कहा-'वोट देने वाले 50 लोगों को बोल गया कि...'

Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी ने बाहर आते ही किया मेकर्स का पर्दाफाश, कहा-'वोट देने वाले 50 लोगों को बोल गया कि...'

संक्षेप: मृदुल ने भी मीडिया के सामने आकर इशारों-इशारों में मेकर्स को धमकी दे डाली। यही नहीं मृदुल ने इस बात का भी पर्दाफाश किया कि कैसे मेकर्स अपने पसंदीदा लोगों को बचाने के लिए चाल चलते हैं। बता दें कि मृदुल को 50 सदस्यों वाली लाइव ऑडियंस से सिर्फ 4 वोट मिलने के बाद बाहर कर दिया गया।

Fri, 14 Nov 2025 03:18 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में अब बस तीन हफ्ते ही बचे हैं। फिनाले से पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मृदुल तिवारी को मिड वीक में बाहर कर दिया गया। मृदुल के एविक्शन से फैंस काफी नाराज हैं। वहीं, अब मृदुल ने भी मीडिया के सामने आकर इशारों-इशारों में मेकर्स को धमकी दे डाली। यही नहीं मृदुल ने इस बात का भी पर्दाफाश किया कि कैसे मेकर्स अपने पसंदीदा लोगों को बचाने के लिए चाल चलते हैं। बता दें कि मृदुल को 50 सदस्यों वाली लाइव ऑडियंस से सिर्फ 4 वोट मिलने के बाद बाहर कर दिया गया। मृदुल, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना के बीच वोट बंटे, जिनमें से गौरव को सबसे ज्यादा वोट मिले।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेकर्स ने चली गंदी चाल

मृदुल तिवारी ने हाल ही में डीएनए इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने मेकर्स के अनफेयर फैसले को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। बता दें कि इंस्टाग्राम पर 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स रखने वाले मृदुल से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि मृदुल का एविक्शन मेकर्स की चाल है। इस पर उन्होंने कहा, 'जब ये लोग अंदर आए थे, तो उन्होंने घर के अगले कैप्टन के लिए वोट करने के लिए कहा था। उनको एलिमिनेशन के बारे में नहीं बताया गया था। वो लोग मुझे कप्तान के रूप में देख चुके हैं, और वे भी चाहते थे कि गौरव कैप्टन बने, इसलिए अधिकांश वोट उनके पक्ष में गए। मैं भी चाहता था कि गौरव भाई जीते, और कैप्टन बने, लेकिन ये एलिमिनेशन का पता नहीं चला।'

कुनिका को हर बार बचाने की करी कोशिश

इसी इंटरव्यू में मृदुल ने अपने 'पसंदीदा' लोगों को बचाने के लिए मेकर्स के अनफेयर बिहेवियर के बारे में भी खुलकर बात की। यही नहीं मृदुल ने ये भी बताया कि कैसे मेकर्स ने कुनिका सदानंद को कई बार बचाया। मृदुल ने बताया, 'जब-जब पूरा घर नॉमिनेट हुआ, जिसमें उन्हें ना भेजना हो, तो ये लोग दिवाली ऑफर ले आए, दशहरा ऑफर ले आए, एविक्शन नहीं हुआ। जब भी लगा कि कुनिका जी जाएगी, तो बच जाती है। पहले हफ्ते में कवच दे दिया। तो ये तो दिख रहा है कि उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रही है है।'

अब घर में बचे ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 19 से बीते दिनों मृदुल तिवारी को बाहर कर दिया गया। उनसे पहले नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के बाहर होने से पहले नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा और बसीर अली बाहर हुए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।