Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Mridul Tiwari says Did Not Do Research on Tanya Mittal says know her for her baklava reel
क्या बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल के बारे में रिसर्च करके गए थे मृदुल तिवारी? बोले- 'सबके नाम पहले से ही…'

क्या बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल के बारे में रिसर्च करके गए थे मृदुल तिवारी? बोले- 'सबके नाम पहले से ही…'

संक्षेप: Bigg Boss 19 Mridul Tiwari: बिग बॉस 19 के घर से बाहर होने के बाद मृदुल तिवारी ने तान्या मित्तल के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि वो तान्या मित्तल को पहले से जानते थे या नहीं। साथ ही उन्होंने बताया कि क्या उन्होंने तान्या के बारे में रिसर्च की थी? 

Fri, 14 Nov 2025 06:23 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 के घर से कंटेंट क्रिएटर मृदुल तिवारी बाहर आ चुके हैं। मृदुल के एविक्शन को बहुत से लोग अनफेयर बता रहे हैं। घर से बाहर आने के बाद मृदुल तिवारी घर से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में बात भी कर रहे हैं। अब मृदुल ने बताया है कि क्या वो तान्या मित्तल के बारे में पहले से ही जानते थे? क्या वो तान्या मित्तल के बारे में रिसर्च कर के घर में गए थे? इस सवाल पर मृदुल ने साफ किया कि वो तान्या के बारे में रिसर्च करके नहीं गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तान्या के बारे में रिसर्च करके गए थे मृदुल तिवारी?

Viral bollywood के इंस्टा पेज पर मृदुल तिवारी का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में मृदुल तिवारी कहते नजर आ रहे हैं कि वो तान्या मित्तल के बारे में रिसर्च करके नहीं गए थे। उन्होंने कहा कि हर एरिया को जोनर होता है…जहां-जहां दूसरे लोगों की रील चलती है। हमारी फीड में कभी-कभी आ जाती थी कि बकलावा को लेकर तो हम बकलावा पर बात कर लेते थे, और सबके पास वो कहीं न कहीं बकलावा वाली रील से ही फेमस हुई हैं। मृदुल ने कहा कि बकलावा की रील आती थी तो वो देखते थे।

बकलावा रील की वजह से तान्या को पहचानते थे मृदुल

इसके बाद मृदुल तिवारी ने कहा, “तो जब मैं घर में गया तो वो मुझे दिखीं तो मैंने कहा हाय बकलावा…तो मैंने ऐसे करके शुरुआत की थी।” इसके अलावा, मृदुल ने कहा कि जब वो बिग बॉस में जाने वाले थे तो सबके नाम पहले से ही वायरल हो रहे थे…तो चीजें आती रहती थीं। कोई बोला कि मेरी एक दोस्त है वो जा रही है, ये है वो है। ऐसी ही कुछ चीजें थीं।

मृदुल बोले- घर में किसी को नहीं किया पोक

मृदुल ने आगे कहा कि जब उन्हें लगा कि घर में इन सब चीजों की बात करना जरूरी नहीं है तो उन्होंने तान्या समेत पूर घर से खुद बोल दिया कि अगर किसी को बाहर की बात करना पसंद नहीं है तो वो नहीं करेंगे। मृदुल ने कहा कि उन्होंने पूरे शो के दौरान किसी की पीठ पीछे बुराई, किसी के परिवार को लेकर या किसी को जबरदस्ती का पोक नहीं किया।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।