Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Mridul Tiwari exposed Tanya Mittal in front everyone
Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी ने उड़ाए घरवालों के होश, खोले तान्या मित्तल के सीक्रेट्स, मचा तहलका

Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी ने उड़ाए घरवालों के होश, खोले तान्या मित्तल के सीक्रेट्स, मचा तहलका

संक्षेप: मृदुल तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में मृदुल घरवालों को तान्या मित्तल की बातें बता रहे हैं जिसे सुनकर सब चौंक गए हैं। यहां देखिए वीडियो।

Wed, 22 Oct 2025 11:40 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ के लाइवफीड के मुताबिक मृदुल तिवारी पूरे घरवालों के सामने तान्या मित्तल के बारे में ऐसे-ऐसे खुलासे करेंगे जिसे सुनकर सब दंग रह जाएंगे। मालती चाहर और नेहल चुडासमा, मृदुल का साथ देंगे और कहेंगे कि मृदुल बिल्कुल सही कह रहा है, तान्या खेल रही है। उसे पता है कि वो क्या कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, मृदुल कहते हैं, “तान्या ने मुझसे कहा, सबका गेम चल रहा है। आमल अकेले बैठा रहता है, ऑडियंस से बात करता है और गाने गाता है। शहबाज हर बातचीत और लड़ाई में घुसता है। मेरा तो तू देख ही रहा है। मुझे ऐसे रहना पसंद नहीं है, लेकिन मैं रोज तैयार होती हूं। कोशिश कर रही हूं न। इसके अलावा हमारा एक सेग्मेंट भी चलता है रात में जिसमें मैं और नीलम सबकी बातें करते हैं। नीलम भी मेरे साथ दिख जाती है।"

मृदुल आगे बोले "अशनूर और अभिषेक का गेम टीवी सीरियल जैसा लगता है। बसीर–नेहल की लड़ाइयां और पैचअप चलता रहता है। उनका तू हटा दे। फरहाना पूरे दिन फुटेज लेने के लिए कहीं भी भटकती रहती है। प्रणित ने अपना टीवी शो चलाता है। गौरव शो करके आएं हैं। तू क्यों कुछ नहीं कर रहा है।”

मृदुल की बातें सुनने के बाद मालती चाहर बोलीं, ‘वाह मृदुल! वाह! मुझे तुझपर गर्व है।’ वहीं नेहल ने भी तान्या पर तंज कसेंगी। नेहल बोलीं, “तान्या का हर कदम प्लान किया हुआ होता है। उसे फैमिली पॉलिटिक्स तक की समझ है और वो हर स्थिति को अपने फायदे में बदलना जानती है।”

इन खुलासों के बाद घर का माहौल एकदम गरम हो गया है। कई कंटेस्टेंट्स ने तान्या से जवाब मांगा, लेकिन वो चुप रहीं। अब देखना ये होगा कि मृदुल के इन एक्सपोज़ के बाद घर में नए समीकरण बनते हैं या टूटते हुए रिश्ते और गहराते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।