
BB19: मृदुल का वीडियो जो एपिसोड में नहीं चलाया गया, सलमान ने जमकर लताड़ा और दी यह चेतावनी
Bigg Boss 19: सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में मृदुल तिवारी की उस क्लिप के बारे में बताया जो मेकर्स किसी वजह के चलते शो में नहीं चला सके।
Bigg Boss 19 Mridul Tiwari: बिग बॉस 19 के इस शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने तान्या मित्तल, फरहाना खान और नीलम तिवारी की क्लास लगाई, लेकिन साथ ही साथ मृदुल तिवारी के बारे में वो सीक्रेट भी खोल दिया जिसके बारे में ऑडियंस को कोई खबर नहीं थी। सलमान खान ने बताया कि कैप्टन्सी टास्क के दौरान मृदुल तिवारी ने कुछ ऐसा किया था, जो वो एपिसोड में दिखा भी नहीं पाए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह वॉयलेंस अगेन्स्ट वुमेन (महिलाओं के साथ हिंसा) की कैटेगरी में आता है।

वीडियो जो एपिसोड में नहीं चलाया
सलमान खान ने कहा, "मैं आपको बताता हूं टास्क के दौरान क्या हुआ। मृदुल - द नाइस मैन। इन्होंने टास्क में एक लड़की को इतनी तेज धक्का दिया कोहनी से कि हम एपिसोड में डाल भी नहीं पाए। क्योंकि यह महिलाओं के प्रति हिंसा की श्रेणी में आता है।" सलमान खान ने बताया, "टास्क के दौरान मृदुल का असली रूप निकल आया जब उन्होंने धमकी दी कि फराहाना को कि मारूंगा खींचकर अभी, अगर अबकी बार धक्का मारा तो। सलमान खान ने मृदुल को यह बताते हुए उन्हें चेतावनी भी दे डाली।
मृदुल तिवारी को सलमान की वॉर्निंग
सलमान खान ने मृदुल से पूछा कि क्या उन्होंने ऐसा कहा था? जब मृदुल ने माना कि उन्होंने यह कहा था तो सलमान खान ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगली बार जब ऐसा हो, तो करके देख लेना मृदुल। एक बार देख लो करके आजमा लो।" सलमान खान ने कहा, "अगर यह आपका एग्रेसिव साइड है जो कि टास्क के दौरान ही बाहर आता है, तो फिर आप 11 हफ्तों से यह भोला, स्वीट लिटिल बॉय बनने का नाटक तो नहीं कर रहे थे।" मृदुल तिवारी से जब सलमान ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने शालीनता से जवाब दिया, “भाईजी उन्होंने पहले धक्का दिया था और खुद ही उलटा बोलना भी शुरू किया था तो उनके साथ मेरी झड़प हो जाती है हर बार।”

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




