Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Mridul Tiwari Became the new captain of the house
Bigg Boss 19: ये बना ‘बिग बॉस’ के घर का नया कप्तान, प्रणित मोरे को टास्क में दी मात

Bigg Boss 19: ये बना ‘बिग बॉस’ के घर का नया कप्तान, प्रणित मोरे को टास्क में दी मात

संक्षेप: Bigg Boss 19 Captaincy Task: ‘बिग बॉस 19’ के घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इस बार ऐसा सदस्य घर का कप्तान बना जो गौरव खन्ना के करीब है और आज तक कप्तान नहीं बना है।

Tue, 21 Oct 2025 08:49 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘बिग बॉस 19’ के इस हफ्ते के कप्तान का चुनाव हो गया है। दरअसल, पिछले हफ्ते गौरव खन्ना और नीलम गिरी ने टास्क के दौरान नियमों का उल्लंघन किया था। ऐसे में बिग बॉस भड़क गए थे और उन्होंने टास्क रद्द कर दिया था इसलिए कोई भी कप्तान नहीं बन पाया था। वहीं इस हफ्ते सदस्यों की वोटिंग के आधार पर नया कप्तान बना है। आइए आपको नए कप्तान का नाम बताते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिग बॉस की खबरें देने वाले सोशल मीडिया पेज बिग बॉस तक के मुताबित, घर वालों को बिग बॉस ने पेन और पेपर दिया। बिग बॉस ने कहा कि उन्हें इस पेपर पर पेन से उस प्राणित मोरे और मृदुल तिवारी में से उस सदस्य का नाम लिखना है जिसे वे कप्तान बनाना चाहते हैं।

अंत में जब वोटों की गिनती हुई तो बहुत थोड़े वोटों से मृदुल टास्क जीत गए और बिग बॉस 19 के नए कप्तान बन गए। मृदुल के कप्तान बनने की न्यूज सुनकर सबसे ज्यादा खुशी उनके दोस्त गौरव खन्ना को हुई। बता दें, मृदुल पहली बार घर के कप्तान बने हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।