
BB19: मालती ने खोला 'मृदुल की बाबू' वाला राज, गौरव खन्ना ने लिए मजे तो बोले- अच्छी लड़की है वो..
बिग बॉस 19 में मालती चाहर ने जब मृदुल तिवारी की बाबू के किस्से सुनाने शुरू किए तो यूट्यूबर ब्लश करने लगे। लेकिन बाद में उन्होंने खुद उनकी बाबू का सच सबको बताया।
बिग बॉस 19 में सलमान खान से सबसे ज्यादा डांट खाने वाले खिलाड़ियों में मृदुल तिवारी का भी नाम रहा है। शायद ही कोई हफ्ता गया होगा जब सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में मृदुल तिवारी को अपना गेम इंप्रूव करने की सलाह ना दी हो। किस्मत कहिए या फिर कुछ और, लेकिन मृदुल उसी ढर्रे पर रहकर भी धीरे-धीरे शो में आगे बढ़ते जा रहे हैं। मृदुल खुद भले ही शो पर अपने बारे में कुछ भी ना बता रहे हों, लेकिन मेकर्स ने शो का जो नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, उसमें मालती उनकी जिंदगी के कुछ राज खोलती जरूर दिख रही हैं।
मालती ने खोला मृदुल का सीक्रेट
मालती चाहर जब गौरव खन्ना और अमाल मलिक के साथ बैठी हुई थीं तो मृदुल भी वहीं पर मौजूद थी। मालती ने बताया, "मैंने ऐसे ही देखा कि मृदुल क्या वीडियो बनाता है, इसके बारे में ऐसे ही बातें हो रही थीं। तो मैं रैंडमली यूट्यूब पर गई और मृदुल डाला तो एक वीडियो आया 'दूधवाला', मैंने वो वीडियो चलाया और पांच मिनट देखा होगा। तो उसमें ना इसकी बाबू भी थी।" मालती का इतना कहना ही था कि घरवालों ने मृदुल की टांग खींचना शुरू कर दिया।
मृदुल ने बताया बाबू वाला सीक्रेट
जहां गौरव खन्ना ने मृदुल के मजे लिए वहीं अरमान भी मृदुल को छेड़ते दिखे। लेकिन इससे पहले कि मामला सीरियस हो, मृदुल तिवारी ने सच बताते हुए कहा, "पिछले तीन चार से वही होती है मेरे वीडियोज में मेरी बाबू। अच्छी लड़की है वो।" मालती ने मृदुल को पिन किया और कहा, "पूरा बता दे अब 3-4 साल से क्या। सब लोग सब कुछ समझ जाएंगे।" इस पर मृदुल ने कहा, "अरे तो वो है मतलब, उसमें क्या। पूरी दुनिया देख रही है। उसमें क्या है मतलब।" मृदुल ने साफ किया कि वो सिर्फ उनकी वीडियो में बाबू होती हैं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




