Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Most Faaltu Fight Over Halwa Fans Supporting Basheer instead of Nehal
बिग बॉस 19 की अब तक की सबसे फालतू लड़ाई! बशीर-नेहल में जनता ने दिया इस खिलाड़ी का साथ

बिग बॉस 19 की अब तक की सबसे फालतू लड़ाई! बशीर-नेहल में जनता ने दिया इस खिलाड़ी का साथ

संक्षेप:

Bigg Boss 19: बशीर और नेहल की लड़ाई में बिग बॉस 19 देखने वाले ज्यादातर दर्शकों ने बशीर का सपोर्ट किया है। वजह यह भी है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब नेहल खाने की बात पर झगड़ती नजर आई हैं।

Tue, 30 Sep 2025 06:44 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 के सोमवार के एपिसोड में हलवे को लेकर हुई लड़ाई को सीजन की अभी तक की सबसे 'फालतू लड़ाई' का टैग दिया जा रहा है। होस्ट सलमान खान का बार-बार यह कहना कि कुछ कंटेस्टेंट घर में एक्टिव नहीं हैं, शायद बाकी खिलाड़ियों को यह हिंट दे रहा है कि लड़ाई-झगड़ा करके वो शो में टिके रह पाएंगे। जहां एक तरफ कुनिका सदानंद, बशीर अली और नेहल चुदास्मा के बीच हुए इस झगड़े में बाकी कई खिलाड़ियों ने अपनी रोटियां सेकीं, वहीं दूसरी तरफ पब्लिक वोटिंग में ज्यादातर ऑडियंस ने बशीर का साथ दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फालतू थी हलवे को लेकर लड़ाई?

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, "हलवे वाली लड़ाई पूरी तरह से फालतू थी। इसी ग्रुप ने अभिषेक बजाज से खाने को लेकर बार-बार झगड़ा किया था और उसकी प्लेट से खाना भी छीन लिया था, तो कोई मतलब नहीं था। नेहल का घर में सिर्फ खाने को लेकर ही झगड़ा होता है, इसलिए हलवे का होना तो तय था। लेकिन बसीर अली कुनिका के धक्का देने पर रो रहे हैं? भाई, तुमने नेहल पर हमला किया था, भूल गए क्या? तुम लड़की हमला तो कर सकते हो, लेकिन बदले में एक हल्का सा धक्का नहीं झेल सकते?"

कमेंट बॉक्स में क्या बोली पब्लिक?

पब्लिक रिएक्शन की बात करें तो एक फॉलोअर ने लिखा- बशीर चिल्लाते वक्त स्माइल भी कर रहा था, फेकनेस की दुकान है वो। दूसरे ने लिखा- बात यह है कि कुनिका बशीर को धक्का देने की बजाए नेहल को भी अलग कर सकती थीं। अब अगर बशीर भी पलटकर कुनिका को धक्का मार देता तो जेंडर का मुद्दा बना दिया जाता। इसी तरह ढेरों लोगों ने इस हलवे वाली लड़ाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस पूरी लड़ाई में कुनिका और नेहल ही गलत नजर आईं। पब्लिक वोटिंग में भी लोगों ने बशीर का ही साथ दिया है।

पब्लिक कर रही बशीर अली को सपोर्ट

बिग बॉस 24x7 ने एक सोशल मीडिया पोल डाला कि बिग बॉस में हलवा बना झगड़े का मुद्दा, बशीर और नेहल के बीच हुआ झगड़ा, आप किसकी तरफ हैं? करीब हजार लोगों ने इस मुद्दे पर वोट किया लेकिन 57% वोट बशीर के सपोर्ट में आए और 42% लोगों ने नेहल को सपोर्ट किया है। अब देखना यह है कि क्या अगले हफ्ते वीकेंड का वार में यह मुद्दा सलमान खान उठाते हैं या नहीं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।