
Bigg Boss 19: रो पड़े गौरव खन्ना, मीडिया का सवाल सुन आंखों में आए आंसू, बोले…
Bigg Boss 19: मीडिया ने ‘बिग बॉस 19’ के टॉप-6 कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए। यूं तो गौरव खन्ना ने सारे सवालों के बड़े ही अच्छे जवाब दिए, लेकिन एक सवाल सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए।
‘बिग बॉस 19’ में मीडिया राउंड हुआ। मीडिया ने गौरव खन्ना, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट से तीखे सवाल पूछे। इसी बीच, गौरव इमोशनल हो गए। दरअसल, एक रिपोर्टर ने गौरव खन्ना से उनकी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा सवाल पूछा। रिपोर्टर ने गौरव से कहा कि आपने एस्ट्रोलॉजर से ये सवाल क्यों पूछा कि आपकी किस्मत में पापा बनना लिखा है या नहीं? आप जानते हैं कि आपकी पत्नी आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती हैं। फिर क्या आपने ये सवाल पब्लिक की सहानुभूति बटोरने के लिए पूछा था?
गौरव खन्ना का जवाब
सवाल सुनकर गौरव इमोशनल हो गए। वहीं अन्य कंटेस्टेंट्स भी कहने लगे कि नहीं, गौरव ये चीज को कभी भी यूज नहीं करेगा। वहीं गौरव ने साफ किया कि उन्होंने ऐसा लोगों की सहानुभूति बटोरने के लिए बिल्कुल भी नहीं किया था। उनकी इच्छा है कि वह भी पापा बनें। उनके भी बच्चे हों, लेकिन वह अपनी पत्नी आकांक्षा से बहुत प्यार करते हैं इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी के लिए अपने पिता बनने की इच्छा को दिल में ही दबा दिया है।
मिड-वीक एविक्शन
अभी घर में 6 कंटेस्टेंट्स- गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, मालती चाहर, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल हैं। कहा जा रहा है कि बुधवार के दिन शो से एक सदस्य बाहर हो जाएगा। फिल्म विंडो ने दावा किया है कि जर्नी वीडियोज का सिलसिला शुरू होने से पहले अमाल, फरहाना, तान्या, प्रणित और मालती में से कोई एक बाहर होगा क्योंकि गौरव सीधे फिनाले वीक में पहुंच चुके हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




