Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Media Round Gaurav Khanna and Pranit More Got Rosted by Journalists
BB19: मीडिया राउंड में घेरे गए ये 2 सेलेब्स, एपिसोड में देखने मिलेगा फुल एक्शन

BB19: मीडिया राउंड में घेरे गए ये 2 सेलेब्स, एपिसोड में देखने मिलेगा फुल एक्शन

संक्षेप:

Bigg Boss 19: बिग बॉस में दर्शकों को जल्द ही गौरव खन्ना और प्रणित मोरे समेत बाकी तमाम खिलाड़ियों को भी मीडिया के चुभने वाले सवालों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन कौन संतुष्टिजनक जवाब दे पाएगा?

Nov 29, 2025 10:06 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि घरवाले मीडिया के सवालों का सीधे तौर पर सामना करेंगे। मीडिया राउंड में पत्रकारों को घरवालों से मिलने का मौका दिया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी मीडिया के सीधे और चुभने वाले सवालों का सामना करने के दौरान यह देखना होगा कि कौन से घरवाले खुद को काबू में रहकर सवालों का सही और सधा हुआ जवाब देंगे, और कौन से घरवाले अपना आपा खो बैठेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रणित-गौरव को देना होगा जवाब

बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म्स की मानें तो बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले जीत चुके गौरव खन्ना और प्रणित मोरे को मीडिया का निशाना बनना पड़ेगा। गौरव खन्ना से घरवालों ने पूछा कि वो अपनी जीत को कैसे जस्टिफाई करेंगे, वहीं प्रणित मोरे को मीडिया ने अभिषेक बजाज को घर से बाहर किए जाने वाली बात को लेकर घेरा। बता दें कि अभिषेक बजाज को घरवालों ने और बाहर दर्शकों ने भी फिनाले तक जाने लायक कंटेस्टेंट माना था, लेकिन एक ट्विस्ट में उन्हें प्रणित ने बाहर कर दिया।

गौरव खन्ना के लिए हुई ये मुश्किल

प्रणित मोरे मीडिया को इस सवाल पर क्या जवाब देंगे और गौरव खन्ना बिना शो में खास कॉन्टेंट दिए और शुरू के कुछ हफ्ते तक शांत रहने के बाद भी फिनाले तक पहुंचने के अपने सफर को लेकर क्या जवाब देंगे यह तो एपिसोड में ही पता चलेगा। बता दें कि फरहाना भट, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और अमाल मलिक बिग बॉस 19 के फिनाले तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।

ये भी पढ़ें:'तेरे इश्क में' करेगी उम्मीद से बढ़कर कमाई? एक्सपर्ट ने दिया था इतना टारगेट
ये भी पढ़ें:BB19: टॉप 5 की लिस्ट में बड़ा उलटफेर, नंबर वन पर आई यह कंटेस्टेंट
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।