
BB19: मनु पंजाबी ने अमाल को जमकर लताड़ा, तान्या के सपोर्ट में बोले- लाख बुराइयां हों उसमें पर...
संक्षेप: बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अमाल मलिक और तान्या मित्तल का रिश्ता शो की शुरुआत से ही चर्चा का विषय रहा है। शुरू में दोनों के बीच करीबियां बढ़ती नजर आई थीं, लेकिन अब चीजें बिलकुल अलग दिशा में बढ़ रही हैं।
बिग बॉस 19 में कभी बहुत अच्छे दोस्त रहे अमाल और तान्या के बीच तल्खियां वक्त के साथ बढ़ती चली जा रही हैं। जहां एक तरफ अमाल मलिक और तान्या मित्तल अब पीठ पीछे एक दूसरे के बारे में अक्सर बुरी-भली कहते नजर आते हैं, वहीं आमने-सामने भी वो एक दूसरे को चुभने वाले जवाब देने से पीछे नहीं हटते हैं। बिग बॉस 10 में चौथी पोजिशन पर रहे मनु पंजाबी ने अब अमाल मलिक और तान्या मित्तल के रिश्ते पर बोला है और सिंगर को दोस्ती नहीं निभाने की बात पर रोस्ट किया है।

अमाल ने याद दिलाया वो वक्त
मनु पंजाबी ने अमाल मलिक को याद दिलाया कि कैसे उनकी बीमारी के वक्त वो हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं और उस वक्त भी जब उनके घर में बहुत ज्यादा दोस्त नहीं थे। मनु पंजाबी ने कहा, "अमाल सर, जब आपको कपड़े दिए गए, तान्या ने प्रेस करके आपका काम कर दिया। आपका काम कर लिया उसने। आपने वो कपड़े पहन लिए। जितनी चीजें थीं, और आप जिस तरीके से उसके साथ बर्ताव कर रहे हो ना बॉस, आप कभी उसके दोस्त नहीं थे। लाख बुराइयां हों तान्या के अंदर, चाहे वो करो, झूठ बोलती हो, लेकिन तान्या मित्तल ने तेरे साथ गेम के लिए ही सही, तेरे साथ 100% पॉजिटिव ही किया है ना भाई।"
तान्या मित्तल को किया सपोर्ट
अमाल मलिक और तान्या मित्तल के बीच एक वक्त पर लोग लव एंगल देख रहे थे, लेकिन अब स्थिति यह आ गई है कि दोनों एक दूसरे को भाई-बहन कहते हैं। अमाल मलिक ने तान्या पर झूठी कहानियां गढ़ने का आरोप लगाया तो वहीं तान्या को हमेशा यह चीज चुभती रही कि अमाल ने कभी उसकी दोस्ती का सिला नहीं दिया। जब तान्या ने पूछा कि क्या मैं तुझे कभी जेनुअन नहीं लगी तो अमाल ने जवाब दिया- कभी नहीं। ये बातें सुनकर तान्या का दिल टूट गया और उन्होंने दूसरे लोगों की बातों में सुकून खोजना शुरू कर दिया। अब मनु पंजाबी ने तान्या को सपोर्ट किया है।
'नए दोस्त क्या मिल गए पुरानों..'
हालिया एपिसोड में अमाल ने जब कहा कि अगर इस घर में इजाजत होती तो वो 2 चांटे मारकर काम करवाते। इस बात पर मनु पंजाबी ने कहा, "यह कोई तारीफ की बात नहीं है। कि 2 चांटे मारकर काम करवाता। तान्या को मत बोल। नए दोस्त क्या मिल गए, पुराने दोस्तों की औकात ही भूल गया।" मनु पंजाबी ने अमाल की बीमारी के वक्त तान्या का उसके कपड़े तय करने से लेकर उसके लिए खाना बनाने तक और उसकी जगह बर्तन धोने से लेकर उन्हें चम्पी करने तक सब कुछ याद दिलाया।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




