Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Malti Chahar was Came to expose tanya mittal In salman Khan Show
Bigg Boss 19: एंट्री से पहले मालती चाहर और मेकर्स में हुई थी डील, इस खास मकसद से बुलाया गया घर में?

Bigg Boss 19: एंट्री से पहले मालती चाहर और मेकर्स में हुई थी डील, इस खास मकसद से बुलाया गया घर में?

संक्षेप: 'बिग बॉस 19' शो में जब से मालती चाहर की एंट्री हुई है घर का पूरा माहौल ही बदल गया है। लेकिन अब मालती को लेकर जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर आपके भी पैरों तले से जमीन खिसकने वाली है। 

Tue, 21 Oct 2025 06:34 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bigg Boss 19: सलमान खान होस्टेड शो 'बिग बॉस 19' का घर अब पूरी तरह से जंग का मैदान बन चुका है। शो में कंटेस्टेंट्स लड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कब कौन किसका दोस्त बन जाए और कब कौन दुश्मन ये कह पाना बेहद मुश्किल है। वहीं, शो में जब से मालती चाहर की एंट्री हुई है घर का पूरा माहौल ही बदल गया है। लेकिन अब मालती को लेकर जो खबर सामने आ रही है उसे सुनकर आपके भी पैरों तले से जमीन खिसकने वाली है। आइए जानते हैं क्या?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खास मकसद से घर में भेजा गया मालती को

दरअसल, बिग बॉस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने मालती चाहर को घर में एक खास मकसद से भेजा है। मेकर्स ने मालती से कहा, 'तुमको बिग बॉस के घर में जाकर तान्या मित्तल को एक्सपोज करना है और सभी घरवालों को उसके खिलाफ करना है।' ये खबर काफी शॉकिंग हैं। शायद इसी वजह से घर में आते ही मालती ने तान्या को टारगेट बनाना शुरू कर दिया था। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घर में बचे इतने सदस्य

बिग बॉस 19 से सबसे पहले नतालिया जानोसजेक और नगमा मिराजकर को बाहर किया गया। उसके बाद आवेज दरबार घर से बाहर हुए। वहीं, बीते दिनों घर से जीशान कादरी भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, बसीर अली, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।