Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Malti Chahar Reacts to Baseer Ali Claiming Tanya Mittal Did Kaala Jaadu salman khan show
बसीर अली ने तान्या मित्तल पर ब्लैक मैजिक का लगाया था आरोप, मालती बोलीं- काला जादू ये सब…

बसीर अली ने तान्या मित्तल पर ब्लैक मैजिक का लगाया था आरोप, मालती बोलीं- काला जादू ये सब…

संक्षेप:

बसीर अली ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि तान्या मित्तल ने घर में काला जादू किया था। अब मालती चाहर ने उस दावे पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि बसीर कुछ भी बोल देते हैं। 

Dec 06, 2025 08:56 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिग बॉस 19 फिनाले में बस एक दिन बाकी है। फिनाले से पहले मालती चाहर घर से बाहर हो गई थीं। अब मालती चाहर ने घर के अंदर अपनी जर्नी को याद किया। साथ ही, उन्होंने बसीर अली के उस बयान के बारे में भी बात की जहां उन्होंने दावा किया था कि तान्या मित्तल ने उनपर काला जादू किया था।काला जादू वाले बयान को लेकर मालती ने कहा कि बसीर तो कुछ अलग ही स्टेटमेंट देते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बसीर ने मालती के बयान पर क्या कहा

मालती चाहर ने टेली रिपोर्टर से खास बातचीत में कहा, "बसीर के स्टेटमेंट अलग ही होते हैं। भाई काला जादू, ये सब…ऐसे बोल रहे हैं लोग जैसे बहुत छोटी चीज है। ठीक है मसाला दे रहा है आप लोगों को आप लो।"

क्या बोले थे बसीर?

बता दें, पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बसीर अली ने बताया था कि डायनो पार्क के दौरान तान्या मित्तल ने उनकी तस्वीर पर हाथ लगाया था और कोई मंत्र पढ़कर फूंका था। बसीर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो क्या था, लेकिन उन्होंने जो देखा वो देखा। बसीर ने कहा कि जिस दिन तान्या ने ये किया था, उनकी बहुत ज्यादा क्लास लगी थी।

मालती चाहर की बात करें तो वो घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर पहुंची थीं। उन्होंने घर में जाकर शो में एक नया ट्विस्ट जोड़ा था। मालती चाहर की दोस्ती प्रणित मोरे से हुई। हालांकि, मालती जब घर से आ रही थीं उससे कुछ देर पहले उनकी और प्रणित की लड़ाई हुई थी। इस वजह से वो प्रणित से अच्छी तरह मिलकर नहीं आई थीं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।