BB19: ‘अगली बार कपड़े पहनकर..’, यह क्या बोल गईं मालती चाहर, 'वीकेंड का वार' में दिखेगा इम्पैक्ट?

Oct 15, 2025 07:24 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मालती चाहर की वजह से फिर एक बार घर में घमासान होता नजर आया। पहले जहां उनकी वजह से राशन कट हो गया, वहीं जब नेहल इस बात के लिए उन्हें टोकने लगीं तो मालती ने उनसे जो कहा वो सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

BB19: ‘अगली बार कपड़े पहनकर..’, यह क्या बोल गईं मालती चाहर, 'वीकेंड का वार' में दिखेगा इम्पैक्ट?

बिग बॉस हाउस की दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने घरवालों का जीना हराम कर दिया है। लगातार घरवालों के लिए नई मुश्किलें पैदा करती रहने वाली मालती चाहर ने राशन टास्क के दौरान घरवालों के लिए एक और नई मुसीबत पैदा कर दी जब बिग बॉस ने उनकी गलती की वजह से घरवालों का राशन कट कर दिया। लेकिन सबका पारा उस वक्त चढ़ गया जब मालती ने 'चोरी और फिर सीनाजोरी' वाला एटिट्यूड दिखाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं मालती ने नेहल के लिए कुछ ऐसा आपत्तिजनक कह दिया जिसकी वजह से घर में जोरदार हंगामा हुआ है।

घरवाले भुगतेंगे मालती की बेवकूफी की सजा

मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है, जिसमें देखा जा सकता है कि फिर एक बार घरवाले मिलकर मालती चाहर को कॉल आउट कर रहे हैं। बिग बॉस ने राशन टास्क ठीक से नहीं करने के लिए मालती चाहर से कहा, "टेडी बियर को संभालने के दौरान मालती ने एक बार तो उसे जमीन पर ही फेंक दिया। इसीलिए मैं आपके 9 नहीं बल्कि 11 आइटम काट रहा हूं।" यह सुनते ही जहां घरवालों के होश उड़ गए और उन्होंने मालती की लापरवाही के लिए उन्हें घेरा, तो वहीं मालती बहुत लापरवाह अंदाज में दिखीं।

मालती के एटिट्यूड से पूरा घर परेशान

मालती चाहर ने घरवालों से कहा, "इतना इश्यू बनाने की जरूरत है नहीं, गलती हो गई तो हो गई। मैं उसके लिए माफी मांगती हूं।" लेकिन मालती को करेक्ट करते हुए नेहल बोलीं- सॉरी के बाद अगर लेकिन आता है ना तो...। इससे पहले कि नेहल अपनी बात पूरी कर पातीं, हमेशा की तरह बदतमीजी भरे लहजे में मालती ने कहा- चुप। और वहां से चली गईं। प्रोमो वीडियो में आगे जो दिखाया गया है, वो तो आपके होश ही उड़ा देगा। क्योंकि हो सकता है कि इस झगड़े का इम्पैक्ट आपको वीकेंड का वार में भी देखने मिले।

'अगली बार कपड़े पहनकर बात करना'

नेहल जब घर के भीतर बाकियों से इसी मुद्दे को लेकर बात कर रही थीं तब मालती बीच में बोलने लगीं, इस पर नेहल ने कहा, "मैं तुमसे बात नहीं कर रही हूं मालती चाहर और मुझे तुमसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।" इस पर मालती चाहर ने कहा, "अगली बार कपड़े पहनकर बात करना मुझसे।" कुनिका और बाकी घरवालों समेत बशीर भी मालती की बात सुनकर शॉक्ड थे। मालती ने को टोकते हुए कहा- जब मैं इससे बात कर रही हूं तो तुम बीच में क्यों आ रहे हो। इस पर नेहल ने कहा- आ रहा है वो बीच में, अब बता।

बशीर ने दी मालती चाहर को यह धमकी

वहीं बशीर का गुस्सा सातवें आसमान पर था और उसने कहा- तुमको समझ में नहीं आ रहा है तो तुमको समझाया जाएगा। निकल जाओ तुम यहां से। वरना हम तुम्हें उठाकर घर से बाहर फेंक देंगे। जाहिर है कि मालती घरवालों के लिए लगातार नई मुसीबत खड़ी करती चली जा रही हैं, लेकिन जहां एक तरफ घर का तापमान उनके आने के बाद बढ़ा है, वहीं दूसरी तरफ वो इसी वजह से घर के भीतर बदतमीजी की सारी हदें पार करने लगी हैं। पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान मालती को सपोर्ट करते दिखे थे, लेकिन क्या इस बार भी ऐसा होगा? जल्द ही साफ हो जाएगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;