
Bigg Boss 19: बिग बॉस से निकलते वक्त इन 2 कंटेस्टेंट्स से नहीं मिलीं मालती, रोए प्रणित मोरे
Bigg Boss 19 Mid Week Eviction: ‘बिग बॉस 19’ के आज के एपिसोड में मिड-वीक एविक्शन दिखाया गया। मालती चाहर शो से निकल गईं। उनके निकलने के बाद प्रणित मोरे इमोशनल हो गए।
‘बिग बॉस 19’ के फिनाले से पहले घर में मिड वीक एविक्शन हुआ और मालती चाहर घर से बेघर हो गईं। मालती ने जाते-जाते तान्या मित्तल, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट को गले लगाया। हालांकि, उन्होंने प्रणित मोरे और अमाल मलिक से मिलने से मना कर दिया। गौरव खन्ना ने मालती को समझाने की कोशिश की, लेकिन मालती नहीं मानीं। मालती ने कहा कि प्रणित और अमाल ने शो में उनके साथ बहुत बुरा किया है इसलिए उन्हें उनसे नहीं मिलना है।
रोए प्रणित मोरे
अमाल और प्रणित ने मालती से माफी मांगी, लेकिन मालती ने उन्हें माफ नहीं किया। मालती के जाने के बाद प्रणित रोने लगे। प्रणित बोले कि वे नहीं चाहते थे कि उनका और मालती का रिश्ता इस तरह खत्म हो। गौरव ने उन्हें समझाया कि दो दिन बाद मिलना है, लेकिन प्रणित अपने आंसू नहीं रोक पाए।
ये बने टॉप-5
मालती के जाने के बाद मेकर्स को उनके टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिल गए। तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले में पहुंच गए। अब मेकर्स ने वोटिंग लाइन्स फिर से खोल दी है। तान्या, गौरव, प्रणित, फरहाना और अमाल के फैंस उन्हें विनर बनाने के लिएवोट कर सकते हैं।
कब होगा फिनाले?
‘बिग बॉस 19’ का फिनाले 7 दिसंबर के दिन होने वाला है। मतलब रविवार के दिन ‘बिग बॉस 19’ के दर्शकों को उनका विनर मिल जाएगा।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




