
BB19: जिस कंटेस्टेंट के एविक्शन पर भड़के थे फैंस, उसी को मेकर्स ने किया अप्रोच, लेकिन...
फैमिली वीक में हर कोई अपने परिवार से मिलकर काफी खुश और इमोशनल हो रहा है। बीते दिनों कुनिका सदानंद के एविक्शन ने सभी को शॉक्ड कर दिया। ऐसे में कई हफ्तों पहले घर से बेघर हुए एक कंटेस्टेंट को मेकर्स फिर से लाना चाहते हैं।
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर का पूरा माहौल ही बदल गया है। ग्रैंड फिनाले में दो हफ्ते बचे हैं। इससे पहले हर कोई जीत को लेकर कमर कसे हुए है। ऐसे में कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने के लिए उनके फैमिली मेंबर्स आ रहे हैं। फैमिली वीक में हर कोई अपने परिवार से मिलकर काफी खुश और इमोशनल हो रहा है। बीते दिनों कुनिका सदानंद के एविक्शन ने सभी को शॉक्ड कर दिया। ऐसे में कई हफ्तों पहले घर से बेघर हुए एक कंटेस्टेंट को मेकर्स फिर से लाना चाहते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

इस कंटेस्टेंट को फिर से लाना चाहते हैं मेकर्स
'बिग बॉस 19' के हम जिस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि अभिषेक बजाज हैं। बीते दो सप्ताह पहले अभिषेक के एविक्शन ने फैंस को हैरान किया था। यही नहीं, फैंस मकेर्स के इस फैसले से काफी नाराज थे। हर किसी ने अभिषेक को टॉप 5 में देखा था, लेकिन प्रणित मोरे के फैसले के कारण उन्हें घर से बाहर होना पड़ा। टाइम्स नाउ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 'बिग बॉस 19' के मेकर्स वीकेंड का वार पर गेस्ट अपियरेंस के लिए अभिषेक को अप्रोच किया था। हालांकि, अभिषेक अपने हेक्टिक शेड्यूल और शूटिंग के कारण 'बिग बॉस 19' का हिस्सा नहीं बने।
अब घर में बचे ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 19 से बीते दिनों कुनिका सदानंद को बाहर कर दिया गया। उनसे पहले मृदुल तिवारी, नीलम गिरी और अभिषेक बजाज के बाहर होने से पहले नतालिया जानोसजेक, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा और बसीर अली बाहर हुए हैं। ऐसे में अब शो में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, शहबाज बदेशा और मालती चाहर बचे हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




