Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 livefeed Tanya Mittal Brother entered brought silver bottle for her
Bigg Boss 19: तान्या के लिए आई नई चांदी की बोतल, अपने भाई से कहा- तू सबसे मत मिल क्योंकि…

Bigg Boss 19: तान्या के लिए आई नई चांदी की बोतल, अपने भाई से कहा- तू सबसे मत मिल क्योंकि…

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: लाइवफीड के मुताबिक, ‘बिग बॉस 19’ में चल रहे फैमिली वीक के तहत शहबाज बदेशा के पिता और तान्या मित्तल के भाई की घर में एंट्री हुई है।

Nov 20, 2025 06:29 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में फैमिली वीक चल रहा है। ऐसे में तान्या मित्तल के भाई अम्मू ने घर में एंट्री ली है। अपने छोटे भाई को देख तान्या इमोशनल हो गईं, उनकी आंखों से आंसू आने लगे और वह उन्हें गले लगाकर सबकी शिकायतें करने लगीं। तान्या ने अपने भाई से साफ कहा, ‘सबसे मत मिल क्योंकि यहां पर मेरा कोई दोस्त नहीं है।’

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अम्मू, तान्या के लिए नई चांदी की बोतल लेकर आए। अम्मू ने बताया कि दिवाली पर उन्होंने जो वीडियो भेजा था उसने घर का हर सदस्य था। उन्होंने सबको कॉल किया था और वीडियो मंगवाया था। अम्मू ने ये भी बताया कि मम्मी और पापा उन्हें दिनभर लाइव देखते हैं। इतना ही नहीं, अम्मू ने ये भी कहा कि मौसाजी ‘बिग बॉस’ देखते वक्त तान्या की स्ट्रैटजी क्रैक करने की कोशिश करते हैं।

अम्मू ने तान्या से कहा कि ये साफ दिख रहा है कि कोई भी आपको दोस्त नहीं है और आपको अपना गेम अकेले ही खेलना पड़ेगा। इसके बाद जब तान्या ने अम्मू से पूछा कि क्या मैं कुछ गलत कर रही हूं? इस पर उनके भाई ने कहा, ‘कुछ भी गलत नहीं हो रहा है। आप ये बात अपने दिमाग से निकाल दो। मेरी बात समझो। इतने सारे लोग हैं, लेकिन किसी की भी बात नहीं होती वीकेंड पर। सिर्फ आपकी बात होती है क्योंकि आप ट्रेंड कर रही हो।’

यहां देखिए वीडियो

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।