Bigg Boss 19: प्रणित मोरे की एंट्री से उतरे इन दो कंटेस्टेंट्स के चेहरे, नहीं अटेंड किया कॉमेडी शो
Bigg Boss 19: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के लाइवफीड के मुताबिक, प्रणित मोरे की एंट्री से जहां घर के बाकी सदस्य खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दो कंटेस्टेंट्स का मुह उतर गया।

‘बिग बॉस 19’ में प्रणित मोरे का कमबैक हुआ है। याद दिला दें, प्रणित मोरे की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में उन्हें पिछले वीकेंड का वार पर घर से बाहर ले जाया गया था। वहीं अब आने वाले एपिसोड में उनकी री-एंट्री दिखाई जाएगी। लाइवफीड के मुताबिक, प्रणित के आने से गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर और मालती चाहर खुश हो गए। वहीं फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल का चेहरा उतर गया।
इन्होंने नहीं अटेंड किया ‘प्रणित मोरे शो’
‘बिग बॉस’ की खबरें देने वाले सोशल मीडिया पेज लाइवफीड अपडेट्स के मुताबिक, प्रणित वापस आने के बाद अपना शो ‘प्रणित मोरे शो’ होस्ट करता है। सभी लोग उसे सपोर्ट करते हैं। हालांकि, फरहाना और तान्या उसका शो अंटेड करने से मना कर देते हैं। जब प्रणित अपना शो होस्ट कर रहा होता है तब फरहाना और तान्या गार्डन एरिया में बैठकर चुगलियां करते हैं।
वीकेंड का वार पर क्या होगा?
‘बिग बॉस 19 वीकेंड का वार’ पर ‘दे दे प्यार दे 2’ की स्टार कास्ट आएगी। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर. माधवन और मीजान जाफरी आकर चार चांद लगाएंगे। कहा जा रहा है कि वीकेंड का वार पर फरहाना भट्ट की क्लास लगेगी। उन्होंने जो टीवी इंडस्ट्री और गौरव खन्ना के बारे में कहा उस पर सलमान उनकी फटकार लगाएंगे। सलमान, गौरव से कहेंगे कि उन्हें किसी को साबित करने की जरूरत नहीं है कि आप टीवी के सुपरस्टार हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




