Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट की ये चूक फिनाले से पहले बनेगी इविक्शन की वजह? दर्शक बोले- ये हिंसा है
Bigg Boss 19 Updates: फरहाना भट्ट और शहबाज भट्ट का बर्तन धोने पर शुरू हुआ झगड़ा हिंसक बन गया। फरहाना ने कुछ ऐसा किया कि तान्या मित्तल लपेटे में आ गईं, अब दर्शक फरहाना पर ऐक्शन की मांग कर रहे हैं।

बिग बॉस 19 में बर्तन धोने की ड्यूटी को लेकर फरहाना और शहबाज के बीच घमासान हो गया। कुछ लाइव फीड्स देने वाले हैंडल्स ने इस झगड़े की जानकारी दी है। दरअसल शहबाज ने फरहाना को बर्तन धोने के लिए कहा तो उन्होंने गुस्से में प्लेट तोड़ दी। प्लेट तान्या को लगी और फिर ड्रामा बढ़ गया। अब सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट को शो से निकाले जाने की मांग उठ रही है।
बर्तन धोने पर भिड़े शहबाज-फरहाना
बिग बॉस 19 फिनाले के करीब है और कंटेस्टेंट्स का पेशेंश घटता जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अब फरहाना और शहबाज के बीच हुई बहस ने खतरनाक मोड़ ले लिया। BBTak के अपडेट के मुताबिक, फरहाना अपनी ड्यूटी नहीं कर रही थीं तो शहबाज बोले, 'बर्तन धो ले वर्ना तेरे बेड पर लाकर रख दूंगा।' इसके बाद फरहान और शहबाज के बीच बहस होने लगी। गुस्से में फरहाना ने प्लेट तोड़ दी। तान्या, अश्नूर और तान्या मित्तल पास में ही थे। प्लेट के टुकड़े उड़कर तान्या को लग गए। तान्या डरकर रोने लगीं।
लोगों ने की फरहाना पर कड़ा ऐक्शन लेने की मांग
सोशल मीडिया पर कुछ लोग लिख रहे हैं कि अब बिग बॉस को फरहाना को निकाल देना चाहिए। एक ने लिखा है, पहले बिग बॉस छोटी बातों या झगड़ों पर भी लोगों को बाहर निकाल देते थे। लगता है अब हिंसक कंटेस्टेंट्स को निकालने के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं फरहाना पर कड़ा ऐक्शन लिया जाना चाहिए और उन्हें बाहर करने की मांग भी उठ रही है। एक ने लिखा है कि जब अमाल ने प्लेट तोड़ी तो फरहाना के सपोर्टर इसे फिजिकल अब्यूज बोल रहे थे। अब फरहाना भट्ट ने भी वही कर दिया। एक और ने लिखा है, प्लेट तोड़ना गुस्सा नहीं बल्कि फ्रस्ट्रेशन है जो दूसरे लोगों के लिए खतरा बन सकता है। आप ड्रामा नहीं कर रहे खतरनाक बनते जा रहे हो।
मालती से भी हुआ था फरहाना का झगड़ा
इससे पहले मालती शहबाज से फरहाना की शिकायत कर रही थीं कि वॉशरूम टिशू पड़े हैं। फरहाना सुन लेती हैं तो उनका और मालती का हाईजीन को लेकर झगड़ा होने लगता है। फरहाना मालती से बोलती हैं, अब तुम्हारा दिमाग घूम गया है, तुम मेरे ही पीछे पड़ी हो सब मेरे ही सिर पर डाल दोगी। पता है तेरे लिए एक ही हफ्ता बचा है। अब बिग बॉस फरहाना पर क्या ऐक्शन लेते हैं यह आने वाला समय बताएगा। तब तक बिग बॉस 19 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें लाइव हिंदुस्तान

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




