
Bigg Boss 19: नेशनल टीवी पर एकता कपूर ने उगला जहर, दिखाई 'नागिन' की झलक, फैंस ने लिया इस एक्ट्रेस का नाम
'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में आज टीवी क्वीन एकता कपूर अपने वाली हैं। शो में एकता जमकर जहर उगलती नजर आएंगी।'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि एकता 'नागिन' सीरियल के अगले सीजन की हीरोइन की झलक दिखाई।
सलमान खान होस्टेड रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट इस वक्त काफी बढ़ी हुई है। ऐसे में इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में एक दो नहीं बल्कि कई बड़ी हस्तियां चार चांद लगाने आ रही हैं। शो में शहनाज गिल, नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ के साथ एकता कपूर आने वाली हैं। यही नहीं, बिग बॉस के मंच पर एकता 'नागिन' सीरियल के अगले सीजन की हीरोइन की झलक दिखाई। शो का लेटेस्ट प्रोमो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

एकता ने उगला जहर
'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में आज टीवी क्वीन एकता कपूर अपने वाली हैं। शो में एकता जमकर जहर उगलती नजर आएंगी।'बिग बॉस 19' के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि होस्ट सलमान खान टीवी की 'क्वीन' एकता कपूर का स्टेज पर वेलकम करते हैं। एकता ने घरवालों से पूछा कि इस घर का सपेरा कौन है? इसके बाद एक-एक करके सभी घरवालों एक-दूसरे पर अपनी भड़ास निकाली। ऐसे में नीलम गिरि ने कहा कि उन्हें गौरव खन्ना इस घर के सपेरे लगते हैं। फरहाना भट्ट ने मालती चाहर का नाम लिया। मृदुल तिवारी ने फरहाना का नाम लिया।
तान्या ने मारा अशनूर को ताना
इसके बाद तान्या मित्तल ने अशनूर कौर पर पानी डालते हुए कहा, 'अभिषेक एक ही इंसान से बात कर सकता है, और कोई बात करे तो मैडम (अशनूर) बीच में आ ही जाती हैं। इसके बाद एकता कपूर ने तान्या से कहा, 'प्लीज मुझे एडॉप्ट (गोद) कर लो।' ये सुनते ही सलमान हंसने लगते हैं। लेकिन इस दौरान जो एक चीज हुई उसने सभी को शॉक्ड कर दिया। अमल मलिक ने तान्या पर पानी डालते हुए कहा, 'भाई के कहने पर मेरे कान-आंख सब खुल चुके हैं।' ये सुनकर एकता कहती हैं, ‘आपको विष से नहला दिया इन्होंने।’
दिखाई 'नागिन' की झलक
इसके बाद एकता कपूर ने नागिन के इस सीजन की 'नागिन' यानी लीड एक्ट्रेस की झलक दिखाई। हालांकि, इसमें हीरोइन का बैक साइड दिखाया गया, उनका फेस रिवील नहीं किया गया। अब एकता किसका नाम लिया है, ये तो वीकेंड का वार एपिसोड के बाद ही पता चलेगा। इस प्रोमो को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये नई नागिन प्रियंका चहार चौधरी ही हैं। फैंस नई नागिन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




