
अशनूर कौर ने जानकर तान्या मित्तल पर किया था अटैक, सलमान खान ने सुनाया फैसला
Bigg Boss 19 WKV: वीकेंड के वार का प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान अशनूर कौर पर भड़कते नजर आ रहे हैं। सलमान खान कहते हैं कि अशनूर ने जानबूझकर तान्या मित्तल को हिट किया था।
बिग बॉस 19 के इस हफ्ते में काफी ड्रामा देखने को मिला। टिकट टु फिनाले टास्क के दौरान अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच काफी लड़ाइयां देखने को मिली थीं। अशनूर ने टास्क के दौरान तान्या मित्तल को लकड़ी के फट्टे से मारा भी था। अब सलमान खान उस मुद्दे पर अशनूर कौर की क्लास लगाते नजर आएंगे। सलमान खान अशनूर को घर के नियमों की याद दिलाएंगे।
अशनूर ने तोड़ा घर का नियम
वीकेंड के वार का जो प्रोमो आया है उसमें सलमान खान अशनूर को कहते हैं कि उन्होंने जानबूझकर तान्या मित्तल को लकड़ी के फट्टे से मारा है। अशनूर जब अपनी सफाई दे रहे होती हैं तभी सलमान खान भड़क जाते हैं। वो अशनूर को कहते हैं कि उन्होंने घर का नियम तोड़ा है।
अशनूर ने जानकर तान्या पर किया था वार
प्रोमो में सलमान कहते हैं- अशनूर किसी पर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना बिग बॉस के घर में कूल नहीं है। सलमान की बात सुनकर अशनूर माफी मांगती हैं। सलमान कहते हैं कि अशनूर का एग्रेशन इस लेवल का था कि उन्होंने पूरे फोर्स से तान्या की तरफ वो लकड़ी का फट्टा मारा, और साफ था कि अशनूर ने वो जानबूझकर किया और गुस्से में था।
अशनूर पर भड़के सलमान खान
अशनूर अपनी सफाई में कहती हैं कि उन्होंने जानबूझकर तान्या को नहीं मारा था, वो गलती से लग गई थी। इस बात पर सलमान खान भड़क जाते हैं। वो कहते हैं- ये लग गई, लग गई क्या है? फिर सलमान अशनूर को एक्शन करके दिखाते हैं कि उन्होंने किस तरह तान्या को लकड़ी के फट्टे से मारा।
सलमान खान सुनाएंगे फैसला
इसके बाद सलमान खान अशनूर से कहते हैं कि उनके घर के कुछ नियम हैं और वो हमें फॉलो करने होंगे। बता दें, बिग बॉस के घर का नियम है कि अगर कोई भी कंटेस्टेंट घर में हिंसा करता है तो उसे घर से निकाला जाता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले से पहले अपनी इसी हरकत की वजह से अशनूर भी घर से बेघर हो जाएंगी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




