Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीBigg Boss 19 Kunickaa Sadanand son Ayaan lall said he saw Tanya Mittal making kada prasad while singing Bhagwan ke geet
Bigg Boss 19: कुनिका के बेटे अयान बोले- तान्या कड़ाह प्रसाद बना रही थीं और मैं ये देखकर दंग रह गया कि वो…

Bigg Boss 19: कुनिका के बेटे अयान बोले- तान्या कड़ाह प्रसाद बना रही थीं और मैं ये देखकर दंग रह गया कि वो…

संक्षेप:

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने ‘बिग बॉस 19’ से बाहर निकलने के बाद इंटरव्यू दिया और उन्होंने बताया कि तान्या मित्तल सच में आध्यात्मिक हैं।

Nov 21, 2025 09:51 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने तान्या मित्तल के बारे में बात की है। दरअसल, ‘बिग बॉस 19’ में जब फैमिली वीक शुरू हुआ था तब कुनिका से मिलने उनके बेटे और एक्टर अयान आए थे। ऐसे में ‘बिग बॉस 19’ से बाहर निकलने के बाद अयान इंटरव्यूज दिए और बताया कि उन्होंने घर में क्या-क्या बातें कीं और क्या-क्या देखा। उन्होंने साफ कहा कि तान्या सच में आध्यात्मिक हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘मैंने उन्हें देखा वो कुछ बोल रही थीं’

अयान ने मिर्ची एफएम को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं आपको एक बहुत दिलचस्प बात बताता हूं। अशनूर के पापा आए हुए थे तो मैंने उनसे कहा, ‘हम लोग कड़ाह प्रसाद खा सकते हैं क्या अंकल? आप बनाएंगे?’ इससे पहले की अंकल कुछ बोलें, तान्या ने कहा, ‘मैं बनाती हूं। मैं बहुत अच्छा बनाती हूं।’ जब तान्या किचन में कड़ाह प्रसाद बना रही थीं तब मैंने उन्हें देखा वो कुछ बोल रही थीं।”

‘मुझे मम्मी ने बताया कि तान्या…’

अयान ने आगे कहा, “मैंने मम्मी से पूछा, ‘ये क्या बोल रही हैं?’ मम्मी ने बताया कि जब भी वो कड़ाह प्रसाद बनाती है वो भगवान के गीत गाती है। मैंने कहा, ‘ऐसा हो ही नहीं सकता कि जब भी आप कड़ाह प्रसाद बनाओ आप भगवान के गीत गाओ।’ मम्मी ने कहा, ‘हां और आज नहीं, जब भी वो कड़ाह प्रसाद बनाती है वो ऐसे ही गीत गाती है फिर चाहे कोई किचन में हो या न हो।’ और मैंने देखा, तान्या किचन में अकेले कड़ाह प्रसाद बना रही थी और वो गीत गा रही थी। तो जो हमें लगता है कि वो फेक कर रही है, कैमरे के लिए कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं है।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।