
Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने बताया, अमाल मलिक को बार-बार क्यों कन्फेशन रूम में बुलाते थे बिग बॉस
Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand: ‘बिग बॉस 19’ से एविक्ट होने के बाद कुनिका सदानंद ने इंटरव्यूज दिए। कुनिका ने बताया कि क्या बिग बॉस अमाल को फेवर करते थे या नहीं।
“बिग बॉस 19” से बेघर होने के बाद कुनिका सदानंद ने मीडिया से बातचीत की। उनके एक जवाब ने अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक का भी ध्यान खींच लिया। दरअसल, एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या बिग बॉस अमाल को फेवर करते हैं और बार-बार कन्फेशन रूम में बुलाकर गेम में आगे बढ़ने के लिए गाइड करते हैं?
क्या बोलीं कुनिका?
इस पर कुनिका ने साफ कहा, “मुझे नहीं लगता कि अमाल को फेवर किया जाता है। उसे हर वीकेंड का वार पर डांट पड़ती है। कुछ आपने देखा है, कुछ नहीं देखा। जहां तक कन्फेशन रूम में बुलाए जाने की बात है, अमाल का कहना है कि उसका म्यूजिक रिलीज होने वाला था। बिग बॉस में आने का फैसला अचानक हुआ इसलिए वह एक रात पहले डेढ़ बजे तक काम कर रहा था। जो कंपोजिशन बनी थीं, वह उन्हें फोल्डर में रखकर आया था।”
सिर्फ अमाल को मिली थी ये सुविधा?
उन्होंने आगे बताया, “कौन-सा ट्रैक कब रिलीज करना है, म्यूजिक कहां पड़ा है, ये सब वह कन्फेशन रूम में जाकर बिग बॉस को लिखित में देता था। बिग बॉस वह नोट उसकी टीम तक पहुंचाते थे। टीम का फीडबैक वापस आता था, जिसे बिग बॉस उसे बताते थे। और ये सुविधा सिर्फ अमाल को नहीं, मुझे भी मिली थी।”
अरमान का रिएक्शन
कुनिका का यह बयान सामने आने के बाद अरमान मलिक ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “थैंक्यू कुनिका मैम, ये सारी बातें क्लियर करने के लिए।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




